प्रदेशउत्तर प्रदेशसाधना का बरेली के बाजार में खोया ‘झुमका’ तिराहे में मिला !

साधना का बरेली के बाजार में खोया ‘झुमका’ तिराहे में मिला !

[object Promise]

बरेली । 1966 में राज खोसला के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मेरा साया’ का ‘झुमका गिरा रे’ लोगों के बीच काफी चर्चित रहा था। 54 साल में खोज निकाला बाजार में खोया साधना का ‘झुमका’बरेली ने आखिरकार 54 साल में फिल्म अदाकारा साधना का वह झुमका, जो बरेली के बाजार में खो गया था, उसे तलाश लिया है। अब बरेली में झुमका तिराहा बनाया गया है। यहां एक पोल पर झुमके की आकृति को बनवाया गया है, जो लोगों को खासा आकर्षित कर रहा है।

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले स्थित एनएच 24 का जीरो पॉइंट अब लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। इसकी वजह है यहां बनाया गया झुमका तिराहा। इस तिराहे से गुजरने वाले लोग खास झुमके को देख उसकी तस्वीर लेने से खुद को नहीं रोक पाते हैं। यहां कोई झुमके के साथ सेल्फी लेता है तो कोई इसकी अलग-अलग तस्वीरें अपने कैमरे में कैद करता है।

‘मेरा साया’ फिल्म की सिल्वर जुबली पर इस खास झुमके का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। कहा जाता है कि बीडीए के पास इस झुमके को बनाने के लिए पर्याप्त पैसा नहीं था तो बरेली के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. केशव ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया। इसके बाद शनिवार को इस तिराहे का उद्घाटन कर दिया गया।

बरेली रेंज के डीआईजी राजेश पांडेय कहते हैं, ‘मेरी बरेली में पोस्टिंग के साथ मित्रों-शुभचिंतकों द्वारा हंसी-मजाक में हमेशा कहा जाता था कि झुमका मिला या नहीं। आज बरेली का झुमका मिल गया। लखनऊ-दिल्ली हाइवे पर बरेली शहर के प्रवेश मार्ग पर स्थित परसाखेड़ा चौराहे पर आज झुमका स्थापित किया गया और इसका नाम झुमका तिराहा रखा गया।’

ARSHI KHAN SEXY VIDEO : अरर्शी खान के Hot Video को देखकर पागल हो उठे फैंस, देखें Sexy Video !

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस साधना ने ‘झुमका गिरा रे, बरेली के बाजार में’ गीत को इतनी बखूबी निभाया था कि यह लोगों के बीच चर्चा में आ गया। अब बरेली और झुमका एक दूसरे की पहचान बन गए। बता दें कि ‘मेरा साया’ फिल्म में सुनील दत्त और साधना ने मुख्य भूमिका अदा की थी। इस गीत को आशा भोसले ने गाया था।

मार्केट में आ गए हैं मेल सेक्स Robots, महिलाओं में बढ़ रहा क्रेज

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories