प्रदेशउत्तर प्रदेशसुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी BMAC बाबरी मस्जिद के मलबे के मामले...

सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी BMAC बाबरी मस्जिद के मलबे के मामले को लेकर

[object Promise]

अयोध्या/नई दिल्ली। मुस्लिम पक्ष बाबरी मस्जिद के मलबे की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा। आपको बताते जाए कि बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी ने तय किया है कि वो सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करेगा। इस याचिका में मांग की जाएगी कि राम मंदिर निर्माण से पहले जो बाबरी मस्जिद का मलबा है, उसे उन्हें दिया जाए। मुस्लिम पक्ष की ओर से वरिष्ठ वकील राजीव धवन पक्ष रखेंगे। इस बाबत अगले हफ्ते एक बैठक होगी।

अयोध्या मामले में फैसले के बाद दिसंबर 2019 में बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी ने बाबरी मस्जिद के मलबे पर अपने हक की बात कही थी। बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के कन्वीनर और मुस्लिम पक्ष के वकील जफरयाब जिलानी ने बताया था कि मस्जिद की एक-एक ईंट और जर्रा-जर्रा हमारे लिए पवित्र है।

उन्होंने उसी समय कहा था कि हमारी शहीद हुई मस्जिद का मलवा हमें दिया जाए, इसी मांग के साथ हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। उन्होंने कहा था कि हम मलबे को महफूज रखेंगे, ताकि उसकी कोई बेइज्जती नहीं हो।

जिलानी ने बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी की एक बैठक का हवाला देते हुए कहा था कि जल्द ही इस मुद्दे को लेकर बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खट-खटाएगी।

अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने गुरुवार को एक रुपया नकद दान दिया है। मंदिर निर्माण के लिए गठित ट्रस्ट ‘श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’ को मिला यह पहला दान है। सरकार ने ट्रस्ट को एक रुपए का दान नकद में दिया, ताकि ट्रस्ट अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का काम शुरू हो सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ही संसद में ट्रस्ट का ऐलान किया था।

[object Promise]

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories