राष्ट्रीयजल्द काबू पा लिया जाएगा कोरोनावायरस पर, बोले CTA के अध्यक्ष...

जल्द काबू पा लिया जाएगा कोरोनावायरस पर, बोले CTA के अध्यक्ष लोबसांग सांगय

[object Promise]

धर्मशाला। तिब्बत से कोरोनावायरस संक्रमण फैलने की रपटें सामने आ रही हैं। ऐसे में केंद्रीय तिब्बती प्रशासन(सीटीए) के अध्यक्ष लोबसांग सांगय ने उम्मीद और आश्वासन का संदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि इस महामारी पर जल्द ही काबू पा लिया जाएगा। सांगय ने एक बयान में कहा कि तिब्बत में निश्चित ही लोगों के बीच अफरातफरी और डर का माहौल है। हालांकि वायरस के वैज्ञानिक अध्ययन के आधार पर, इस स्तर पर इसका फैलना खतरनाक है, लेकिन इसपर जल्द ही काबू पा लिया जाएगा।”

इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रार्थना के अलावा सबसे जरूरी है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा बताई गई महत्वपूर्ण सावधानियां बरती जाएं। सांगय ने कहा कि वह तिब्बत में रह रहे लोगों के लिए प्रार्थना करने के अलावा चीन में कोरोनावायरस की वजह से प्रभावित लोगों के लिए भी प्रार्थना कर रहे हैं।

दलाईलामा की सलाह के अनुसार, भारत और पूरे विश्व के विभिन्न परंपराओं के तिब्बती बौद्ध भिक्षु सामूहिक प्रार्थना कर रहे हैं, ताकि इस बीमारी से जूझ रहे लोगों को मानसिक व शारीरिक रूप से आराम मिल सके और चीन इस वायरस पर काबू पाने के लिए अपनी क्षमता बढ़ा सके।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories