DELHI ASSEMBLY ELECTION : केजरीवाल से नड्डा ने पूछा, क्या दिल्ली जला दोगे मोदी-शाह को हराने के लिए?

admin
By admin
2 Min Read

[object Promise]

नई दिल्ली। राजधानी के शाहीन बाग में गोली चलाने के मामले में गिरफ्तार कपिल गुर्जर के आम आदमी पार्टी से जुड़े होने के दिल्ली पुलिस के दावे पर अब भाजपा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमलावर है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को अरविंद केजरीवाल के पुराने बयान का एक वीडियो ट्वीट कर निशाना साधा है, जिसमें वे कह रहे हैं कि मैं किसी भी हद तक जा सकता हूं मोदी और शाह को हराने के लिए।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वीडियो ट्वीट कर केजरीवाल पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केजरीवालजी, अगर आपने काम किया होता तो ये नौबत न आती। पहले जामिया और सीलमपुर में भीड़ को उकसाया। न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में आगजनी और पथराव करवाया। फिर शाहीन बाग में धरना..और फिर अपने ही कार्यकर्ता से वहां गोली चलवाई। क्या मोदी और शाह को हराने के लिए दिल्ली जला दोगे।

जेपी नड्डा ने इससे पहले यह भी कहा कि मैं केजरीवाल को साफ करना चाहता हूं कि ये देश किसी भी चुनाव, किसी भी सरकार से बड़ा है और इसकी सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को ये देश माफ नहीं करेगा। केजरीवाल और उसकी पूरी टीम बेनकाब हो गई। दिल्ली की जनता करारा जवाब देगी।

[object Promise]

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *