खाने-पीने की बरिस्ता डायनर में बेहतरीन व्यवस्था

admin
By admin
2 Min Read

[object Promise]

जयपुर । एक अच्छे माहौल में दोस्त हो या अपने, उनके साथ कॉफी का एक कप लेकर बैठिए तो उन क्षणों में क्या कुछ नहीं हो सकता । ऐसा मानना है बरिस्ता आने वाले ग्राहकों का । जयपुर स्थित, वैशाली नगर के बरिस्ता डायनर में खाने-पीने के साथ वहां के वेटर्स का आदर के साथ खाना खिलाने की पेशकश करने के ढ़ंग का अनुभव बहुत कमाल का रहता है।
बरिस्ता डाइनर में बैठने की व्यवस्था शानदार तरह से तैयार की गयी है जहाँ साफ – सफाई व आधुनिक फर्नीचर और बेहतरीन सुविधा है और साथ संगीत और खाने के इंतज़ाम से आत्मा तृप्त हो जाती हैं। यह आउटलेट खाने के लिहाज़ से बेहतरीन जगह है क्योंकि यहाँ सभी की पसंद के अनुरूप कुछ न कुछ उपलब्ध है और यहाँ इटालियन,थाई, मेक्सिकन, अमेरिकन और भारतीय व्यंजनों के विभिन्न प्रकार उपलब्ध है। बरिस्ता डायनर खाने-पीने के सभी अवसरें के लिए एक बेहतर विकल्प है।
इसकी रसोई में ताज़ा- ताज़ा पास्ता, फोन्ड्यू, पीत्सा, वैफल पैनकेक जैसे स्वादिष्ट व्यंजन तैयार होंते है। आउटलेट में संगीत के विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित होते है, यहां बैठे युवाओं के अनुसार उनके लिए बरिस्ता में बिताया हर पल यादगार सा लगता है । बरिस्ता डायनर स्पेशल ऑफर्स में फूड व बेवरेजेज आपको @89/- रुपए में आसानी से मिल जाते है, वहीं किटी पार्टी व डिनर स्पेशल प्लेटर मात्र 499/- रुपए में उपलब्ध है जो कि आज के बजट में आसानी से फिट बैठता है।
बरिस्ता डाइनर 1900 वर्गफुट के दायरे में फैला है और एक साथ 84 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। यह आउटलेट बर्थडे पार्टी, किटी पार्टी और छोटी-मोटी बैठकों के लिए उम्दा जगह है, जहाँ परिवार और दोस्तों के साथ आनंद लिया जा सकता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *