कुशीनगर में बहुचर्चित पडरौना बस स्टैंड के निर्माण हेतु इसी वित्तीय में धन का आवंटन होना मुश्किल

admin
By admin
1 Min Read

[object Promise]
उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : जनपद के पडरौना शहर स्थित बहुचर्चित बस स्टैंड बीते वर्ष 2009 में डिपो घोषित होने के 10 वर्षों के बाद भी इस स्टेशन का न तो आधुनिकीकरण हो सका है और ना ही जीर्णोद्धार हो पा रहा है,हालांकि बस स्टैंड निर्माण के लिए शासन से यहां के कद्दावर नेता व राजनीतिक नेतृत्व से जुड़े लोगों की शिथिल प्रयास के कारण इस बस स्टैंड का निर्माण अधर में लटका हुआ है ।
बताते चलें कि पडरौना सदर से भाजपा विधायक व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य बस स्टैंड के निर्माण के लिए गत वर्ष 26 दिसंबर 2019 को पत्र से मुख्यमंत्री से मांग किया गया था, इस सिलसिले में प्रबंध निर्देशक राज परिवहन निगम के डॉ राजशेखर ने शासन को 28 जनवरी 2020 के पत्र में कहा है कि सितंबर 2019 में पूर्व घोषित प्रस्ताव के अनुसार अगर बजट उपलब्ध हो जाता तो चालू वित्त वर्ष में ही पडरौना बस स्टैंड का निर्माण कराने दिया जायेगा,ऐसे में वित्तीय वर्ष 2020-21 में पुन : समुचित प्रस्ताव शासन को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *