केजरीवाल पर योगी आदित्यनाथ का प्रहार, कहा- खुलवा दी पाठशाला की जगह मधुशाला

admin
By admin
2 Min Read

[object Promise]

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले केजरीवाल जी के पास 5 हजार डीटीसी बसें थीं, लेकिन आज डीटीसी बसों की स्थिति आधी हो गई है। अगर केजरीवाल जी की चलेगी तो एक दिन दिल्ली के लोगों को पैदल चलने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

अब योगी ने दिल्ली के सीएम को यमुना में डुबकी लगाने का चैलेंज दे दिया है। यूपी के सीएम ने केजरीवाल पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि दिल्ली के सीएम ने पाठशाला की जगह मधुशाला खुलवा दी।

दिल्ली के विकासपुरी में एक रैली में कहा कि राज्य सरकार ने यमुना को साफ करने के लिए कोई काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने पानी के साथ दिल्ली को प्रदूषित कर दिया है। अगर हिम्मत है तो केजरीवाल यमुना में डुबकी लगाकर दिखाएं। उन्होंने तो खुद खांसते-खांसते पूरी दिल्ली को खांसने पर मजबूर कर दिया।’

[object Promise]

योगी ने आरोप लगाया कि केजरीवाल भारत तेरे टुकड़े होंगे नारे लगाने वालों के साथ हैं। योगी ने कहा कि आयुष्मान योजना से 50 करोड़ लोगों को फायदा हुआ है। मोदी ने देश के लिए अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल पहले बोलते हैं फिर कोर्ट में माफी मांगते हैं। केजरीवाल सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगते हैं।

योगी ने कहा कि शाहीन बाग के प्रदर्शन का इस्तेमाल किया जा रहा है। शाहीन बाग के जाम ने पूरी दिल्ली को जाम कर दिया है। देश की संप्रभुता को चुनौती दी जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *