लखनऊ। यहां 5 से 9 फरवरी तक होने वाले द्विवार्षिक डिफेंस एक्सपो 2020 में करीब 40 देशों के रक्षा मंत्री शिरकत करेंगे। इनमें चेक गणराज्य, मैक्सिको, दक्षिण कोरिया, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सहति 14 अफ्रीकी देशों के मंत्री शामिल हैं। नई दिल्ली में शुक्रवारको रक्षा सचिव डॉ. अजय कुमार ने मीडिया को ब्रीफ करते हुए कहा कि डिफेंस एक्सपो के दौरान पहली बार इंडिया-अफ्रीका डिफेंस कॉनक्लेव भी होगा।
उन्होंने कहा कि एक्सपो में हिस्सा लेने के लिए 1000 कंपनिया रजिस्ट्रेशन करा चुकी हैं, जबकि पिछली बार चेन्नई में आयोजित एक्सपो में यह संख्या 702 ही थी। एक्सपो के दौरान 19 टेक्निकल व बिजनेस सेमीनार की योजना है। इनमें से 15 सेमीनार सीआईआई, पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स, द एसोसिएटेड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडिया सहित विभिन्न औद्योगिक संगठन आयोजित करेंगे।
इनमें आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, रोबोटिक्स, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, ड्रोंस, वायर्ड वॉरियर जैसे टोपिक्स पर डिस्कशन होगा। एक्सपो के दौरान उत्तर प्रदेश के विभिन्न टेक्निकल कॉलेज के 5000 छात्रों के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। आम लोगों के लिए 8 और 9 फरवरी को एंट्री फ्री रहेगी।
