केन्द्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की मुलाकात

admin
By admin
1 Min Read

[object Promise]

शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय विधि, न्याय एवं संचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद से भेंट की और उनसे प्रदेश के दूर-दराज के क्षेत्रों में बेहतर संचार सेवाएं उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से प्रदेश में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र के लिए निवेश आकर्षित करने में सहायता करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सोलन जिला के वाकनाघाट में 300 बीघा भूमि उपलब्ध है, जहां सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र को विकसित किया जा सकता है। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से प्रदेश में सूचना प्रौद्योगिकी में उत्कृष्ट केन्द्र तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए निवेश आकर्षित करने में सहयोग का आग्रह भी किया।

 

[object Promise]

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *