प्रदेशउत्तर प्रदेशकांग्रेसी बिदके शत्रुघ्न की SP कार्यालय में उपस्थिति से, आचार्य प्रमोद कृष्णम...

कांग्रेसी बिदके शत्रुघ्न की SP कार्यालय में उपस्थिति से, आचार्य प्रमोद कृष्णम ने किया ट्वीट

[object Promise]

लखनऊ। वर्ष 2019 के आम चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़ कांग्रेस का दामन थामने वाले अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर अपने पार्टी सहयोगियों को नाराज किया है। सिन्हा सोमवार को लखनऊ में थे और उन्होंने ‘गांधी संदेश यात्रा’ का नेतृत्व कर रहे पूर्व भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाग लिया। संवाददाता सम्मेलन समाजवादी पार्टी मुख्यालय में आयोजित किया गया था, जहां समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव भी मौजूद थे।

अब लखनऊ के कांग्रेस नेताओं ने सिन्हा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट किया, “शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक हैं, लेकिन वह सपा के लिए प्रचार करते हैं और आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) की खाकी पैंट पहनते हैं।”

[object Promise]

कृष्णम, शत्रुघ्न सिन्हा से लोकसभा चुनाव के वक्त से नाराज हैं। लखनऊ लोकसभा सीट से जब कृष्णम कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे, तब उनके खिलाफ शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा सपा के टिकट पर यहीं से लड़ रही थीं और अभिनेता कांग्रेस में होने के बाद भी अपनी पत्नी के लिए प्रचार कर रहे थे।

आचार्य कृष्णम ने कहा कि संतोष सिंह और सत्यदेव त्रिपाठी जैसे वरिष्ठ नेताओं को बिना किसी कारण के निष्कासित किया जा सकता है, लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा जैसे लोगों के कार्यों को पार्टी द्वारा अनदेखा किया जा रहा है।

कांग्रेस नेता जीशान हैदर ने यह भी कहा कि जिन नेताओं की निष्ठा अन्य दलों के साथ है, उन्हें बाहर का दरवाजा दिखाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “जब से वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं, वह एक बार भी पार्टी कार्यालय में नहीं आए हैं, लेकिन वह निरंतर समाजवादी पार्टी के कार्यालय में जाते रहते हैं।”

इसबीच, संपर्क करने पर शत्रुघ्न सिन्हा ने आईएएनएस से कहा, “यशवंत सिन्हा मेरे मित्र हैं और मैं उनकी गांधी संदेश यात्रा का हिस्सा हूं। जिस कार्यक्रम की आप बात कर रहे हैं, वह गैर-राजनीतिक समारोह था।”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि कुछ निहित स्वार्थों से विवाद अनावश्यक रूप से उत्पन्न हो रहा है। कांग्रेस के प्रति मेरी निष्ठा में कोई संदेह नहीं है, लेकिन प्रत्येक के जीवन के व्यक्तिगत और राजनीतिक पहलुओं में अंतर होना चाहिए।”

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories