कुशीनगर में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी भीषण आग से सिधुआ बाजार में टेंट वाले के घर में रखी ढाई लाख से ऊपर की समान जलकर खाक

admin
By admin
2 Min Read

[object Promise]
उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : शनिवार की देर शाम पडरौना नगर से सटे सिधुआ बाजार स्थित एक घर में अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लगने से घर में रखे किराए पर देने वाली टेंट सामग्री जल गई। आग के विकराल रूप को देख आसपास के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए और लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना में टेंट सामग्री के अलावा अन्य सामान भी जलकर राख हो गए। टेंट मालिक के घर में लगे आग के वजह से एक बकरी बुरी तरह से जल गई,जबकि एक बकरी के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई ।
पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल बनवीरपुर गांव सिधुआ बाजार स्थित रविंद्र गोस्वामी के घर में टेंट से जुड़ी किराए पर शादी वैवाहिक कार्यक्रम में किराए पर दी जाने वाली सामग्री रखा गया था । शनिवार को देर शाम घर में से काले रंग का धुंआ उठता देख लोग मौके की तरफ दौड़ गए। आग के विकराल रूप को देख लोगो ने चीखने चिल्लाने की आवाज शुरू कर दी,इस दौरान अगल बगल से जुटे दुकानदारों ने आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी,तब जाकर किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।

टेंट मालिक ने बताया कि कुल 1-50 लाख के उपर घर में रखी विभिन्न प्रकार की सामग्री मौजूद थे,जो पुरी तरह से जलकर राख हो गया,जबकि घर में रोज की भांति बांधकर रखे जाने वाली बकरियों में एक बकरी के बच्चे की तत्काल मौके पर ही मौत हो गई,वहीं एक बकरी पूरी तरह से झुलस गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *