REPUBLIC DAY 2020 : सेना ने दिखाया अपने अदम्य सैन्य शक्ति का नमूना गणतंत्र दिवस पर, यहां देखें फोटो

admin
By admin
2 Min Read

[object Promise]

नई दिल्ली। पूरे देश में आज 71वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। राजपथ पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तिरंग फहराया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर मेसियस बोलसोनारो थे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आदि नेता मौजूद थे। इस अवसर पर राजपथ पर सेना ने देश और दुनिया को अपने अदम्य सैन्य शक्ति का नमूना दिखाया। इस दौरान सांस्कृतिक विरासत की झलक, राज्य की मनमोहक झाकियों ने किया रोमांचित किया।

अपडेट…
-गणतंत्र दिवस परेड में दिखी गुजरात की संस्कृति, कलाकारों ने किया गरबा नृत्य।

-राजपथ पर सांस्कृतिक विरासत की झलक, राज्य की मनमोहक झाकियों ने किया रोमांचित।
-140 एयर डिफेंस रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट विवेक विजय मोरे द्वारा राजपथ पर परेड के दौरान एयर डिफेंस टैक्टिकल कंट्रोल रडार का प्रदर्शन किया गया।
-राजपथ पर सेना की परेड शुरू हो गई। देश और दुनिया इस समय भारत की अदम्य सैन्य शक्ति का नमूना देख रही है।
-सेना के जवानों की राजपथ पर परेड शुरू हो गई है। परेड को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सलामी दे रहे हैं।

  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सेना के जवान सलामी दे रहे हैं। इससे पहले राष्ट्रपति को 21 ताेपों की सलामी दी गई है।
    -राजपथ पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तिरंग फहराया।

-राजपथ पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंच गए हैं। उनके साथ ब्राजील के राष्ट्रपति जायेर बोलसोनारो भी हैं। वे सलामी मंच की तरफ बढ़ रहे हैं।
-गणतंत्र दिवस समारोह के लिए राजपथ को रवाना होते राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद। उनको साथ ब्राजील के राष्ट्रपति जायेर बोलसोनारो भी हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *