REPUBLIC DAY 2020: पूरे देश में गणतंत्र दिवस पर फहराया तिरंगा, धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय पर्व को

admin
By admin
1 Min Read

[object Promise]

नई दिल्ली। पूरे देश में आज 71वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर देश का राष्ट्रीय ध्वज फहराया है। इसी तरह चेन्नई में तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मौजूद थे। महाराष्ट्र के नागपुर में आरएसएस के महासचिव भैयाजी जोशी ने आरएसएस मुख्यालय पर तिरंगा फहराया। इसी तरह दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी मुख्यालय पर तिरंगा फहराया । वहीं ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में राज्यपाल गणेशी लाल ने तिरंगा फहराया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *