J&K : बर्खास्त DSP देविंदर सिंह और तीन अन्य को NIA ने भेजा 15 दिन की रिमांड पर

admin
By admin
2 Min Read

[object Promise]

जम्मू। एनआईए कोर्ट ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस के बर्खास्त डीएसपी देविंदर सिंह और तीन अन्य नावेद मुश्ताक उर्फ बाबा, उसके साथियों आसिफ तथा इरफान मीर को 15 दिन की रिमांड पर भेज दिया। एनआईए की टीम बुधवार को देविंदर को पूछताछ के लिए जम्मू लेकर आई थी। कल ही देविंदर के श्रीनगर स्थित घर पर एनआईए ने छापेमारी की।

एजेंसी को छापेमारी में साढ़े सात लाख कैश, नक्शा और कुछ संवेदनशील दस्तावेज मिलने का दावा किया गया है। इन दस्तावेजों के मिलने के बाद एनआईए देविंदर को दिल्ली ले जाने के बजाय जम्मू पहुंची और आज अदालत में पेश किया। चारों आरोपियों को यहां ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया।

देविंदर को इसी महीने 11 जनवरी को हिज्बुल मुजाहिदीन के तीन कथित आतंकियों के साथ गिरफ्तार किया गया था। चारों एक कार में मौजूद थे। देविंदर पर आरोप है कि वह तीनों को जम्मू ले जा रहा था, जहां से ये तीनों दिल्ली की ओर निकल जाते। कार से गोला-बारूद, हथियार भी बरामद हुए थे।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह की अनुशंसा पर मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपी गई थी। एजेंसी ने डीएसपी और गिरफ्तार तीनों आतंकियों के खिलाफ 18 जनवरी को एक ताजा केस दर्ज किया था। इसके अलावा खुफिया एजेंसियां वर्ष 2001 में हुए संसद हमले से भी देविंदर के लिंक खंगाल रही हैं। वर्ष 2013 में संसद हमले के दोषी अफजल गुरु ने देविंदर पर आरोप लगाया था कि उसने एक पाकिस्तान आतंकी को दिल्ली ले जाने के लिए मजबूर किया था।

[object Promise]

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *