दिल्ली के 17 विधानसभा क्षेत्रों में हरियाणा के मुख्यमंत्री करेंगे प्रचार

admin
By admin
1 Min Read

[object Promise]

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को कहा कि वह अपने राज्य की सीमा से लगते दिल्ली के 17 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के लिए प्रचार करेंगे। खट्टर ने यहां मीडिया से कहा, “हमें मुख्य रूप से हरियाणा की सीमा से लगी 17 सीटों पर प्रचार करने की जिम्मेदारी दी गई है।”

अभियान की शुरुआत 27 जनवरी से होने की संभावना है। उन्होंने कहा, “हमें अभी तक अभियान का शेड्यूल (पार्टी से) नहीं मिला है।” मुख्यमंत्री ने दावा किया कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अगली सरकार बनाएगी।

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए आठ फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *