ठंड बढ़ी दिल्ली -NCR में,दिल्ली एयरपोर्ट पर कोहरे की वजह से की 5 फ्लाइटें डायवर्ट

admin
By admin
2 Min Read

[object Promise]

नई दिल्ली। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण देश की राजधानी दिल्ली के तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। इस वजह से पिछले कई दिनों से दिल्ली में ठंड पड़ रही है और सर्द हवाएं चल रही हैं। बुधवार सुबह का तापमान 7 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज किया गया है।दिल्ली-एनसीआर में कोहरे का कहर भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली में घना कोहरा है और विजिबिलिटी 50 मीटर से कम पहुंच गई है। मौसम विभाग का कहना है कि कुछ और दिन में भी कोहरा बरकरार रहेगा। कोहरे की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर 5 फ्लाइटें डायवर्ट कर दी गई है।

वहीं कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने के कारण सड़कों पर गाड़ियां चलाने में भी लोगों को काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है। घने कोहरे के कारण दिल्ली आने वाले ट्रेनें देरी से चल रही है।

कोहरे के कारण विस्तारा एयरलाइंस ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि दिल्ली में घने कोहरे के कारण दिल्ली से आने वाली और जाने वाली फ्लाइट्स प्रभावित होने की संभावना है।

[object Promise]

वहीं इंडिगो ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि बागडोगरा, बेंगलुरु, दिल्ली, लखनऊ और पटना में विजिबिलिटी कम होने के कारण संचालन प्रभावित हुए हैं। वहीं विजिबिलिटी कम होने के कारण दिल्ली से 30 फ्लाइट्स देरी है।

फिलहाल दिल्ली हवाई अड्डे की रनवे विजिबिलिटी लगभग 150 मीटर है। दिल्ली आने वाले 22 ट्रेन फिलहाल लेट हैं। देरी से चलने वाली ट्रेनों में अमृतसर एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस भी शामिल हैं।

[object Promise]

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *