लखनऊ। नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के खिलाफ उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित क्लॉक टॉवर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही महिलाओं के खिलाफ मुकदमा करने पर सुन्नी धर्मगुरु और ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद राशिद फिरंगी महली ने उप्र पुलिस की कड़ी निंदा की है। सीएए के खिलाफ सैकड़ों महिला प्रदर्शकारी शुक्रवार दोपहर से प्रदर्शन कर रही हैं और निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 200 नामजद और अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर मामला दर्ज किया है।
मंगलवार रात जारी एक वीडियो में मौलाना ने कहा है कि किसी भी व्यक्ति के पास किसी भी मुद्दे पर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने का अधिकार है।
मौलाना ने कहा कि पुलिस कार्रवाई सही नहीं है, क्योंकि किसी महिला ने कोई गैर कानूनी काम नहीं किया। मौलाना खालिद राशिद फिरंगी महली ने पहली बार इस मुद्दे पर कड़ा संदेश दिया है।
