सेंसेक्स 220 अंक गिरा IMF की ओर से GDP का अनुमान घटाने के बाद

admin
By admin
2 Min Read

[object Promise]

मुंबई। आईएमएफ द्वारा भारत के लिए चालू वित्त वर्ष के जीडीपी ग्रोथ रेट अनुमान को घटाकर 4.8 प्रतिशत बताने के बाद भारतीय शेयर बाजार लुढ़क गया है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स 220 अंक तक लुढ़क गया और यह 41 हजार 400 अंक के नीचे आ गया। वहीं निफ्टी 30 अंक से ज्यादा की गिरावट रही और यह 12 हजार 200 अंक के नीचे कारोबार करता दिखा।

इस दौरान बैंकिंग और ऑटो सेक्‍टर के शेयर में सुस्‍ती देखने को मिली है। हीरो मोटोकॉर्प, एचडीएफसी बैंक‍ और कोटक बैंक के शेयर में 1 फीसदी से अधिक की गिरावट रही तो वहीं ओएनजीसी, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी के शेयर हरे निशान पर कारोबार करते देखे गए हैं। सप्‍ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत ठीक नहीं रही है।

[object Promise]

इस दिन सेंसेक्स 416.46 अंकों की गिरावट के साथ 41,528.91 अंक पर और निफ्टी 127.80 अंकों की गिरावट के साथ 12,224.55 अंक‍ पर बंद हुआ है। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 42,273.87 अंक के ऊपरी स्तर और 41,503.37 के निचले स्तर को छुआ है। वहीं कारोबार में निफ्टी 12,430.50 अंक के ऊपरी स्तर और 12,216.90 अंक के निचले स्तर पर रहा है।

[object Promise]

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *