अब राजनीति प्रियंका गांधी के बच्चों को लेकर! ऐसे बनाया भाजपा ने वीडियो शेयर कर निशाना

admin
By admin
2 Min Read

[object Promise]

बेंगलोर। देश में शायद ही कोई दिन ऐसा जाता होगा जब कोई बड़ी राजनीतिक हलचल नहीं हो। आज का दिन भी इससे जुदा नहीं है। खास तौर से भाजपा और कांग्रेस में हमेशा आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिलता है। ये दोनों एक-दूसरे को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। सोमवार को कुछ इसी अंदाज में भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा।

भाजपा की कर्नाटक इकाई ने ट्वीट करके परिवारवाद को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला। भाजपा ने एक वीडियो शेयर कर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के बच्चों को पार्टी का भविष्य बताते हुए तंज कसा। भाजपा ने कांग्रेस को टैग करके लिखा है कि इन्हीं में से कोई आपका अगला अध्यक्ष होगा। वीडियो केरल में कांग्रेस की रैली का है।

इसमें प्रियंका बेटे रेहान और बेटी मिराया के साथ नजर आ रही हैं। प्रियंका भाषण खत्म करने के बाद बेटे और बेटी को सामने लाकर वहां मौजूद लोगों से उन्हें मिलवा रही हैं। भाजपा ने लिखा कि डियर कांग्रेस, पेश करते हैं आपकी नई पीढ़ी के मास्टर्स। इन्हीं में से कोई एक आगामी वक्त में आपका अध्यक्ष बनेगा।

दरअसल भाजपा का इशारा कांग्रेस में जारी परिवारवाद की ओर है। कांग्रेस में लंबे समय से गांधी परिवार की तूती बोल रही है। फिलहाल पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी की पत्नी सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष हैं। दूसरी ओर, भाजपा हमेशा से वंशवाद की खिलाफत करती रही है। सोमवार को जेपी नड्डा भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए। वे 2022 तक यह जिम्मेदारी संभालेंगे।

[object Promise]

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *