Lok Sabha Election 2024: प्रथम चरण का चुनाव आज

admin
By admin
2 Min Read

Lok Sabha Election 2024: सबसे बड़े लोकतंत्र का चुनावी बिगुल बज चुका है। आज पहले चरण के चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 संसदीय सीटों पर मतदान होगा। कल शाम से ही प्रथम चरण के चुनाव का प्रचार थम गया था। सूत्रों का दावा है अपने-अपने संसदीय क्षेत्र में प्रत्याशियों ने जनता को लुभाने के संदर्भ में खूब मेहनत की है। इसके साथ ही जनता जनार्दन की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बूथ पर खूब व्यवस्थाएं की गई हैं।

प्रथम चरण का चुनाव कई हाई प्रोफ़ाइल सींटो पर है। इस चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सर्बानंद सोनोवाल और भूपेन्द्र यादव, कांग्रेस के गौरव गोगोई, और द्रमुक की कनिमोई शामिल हैं।

मतदान सुबह सात बजे शुरू हो कर शाम छह बजे तक चलेगा।आयोग ने 1.87 लाख मतदान केंद्रों पर 18 लाख से अधिक मतदान कर्मियों को तैनात किया है। मतदान केंद्रों पर 16.63 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. मतदाताओं में 8.4 करोड़ पुरुष, 8.23 करोड़ महिलाएं और 11,371 थर्ड जेंडर शामिल हैं।

जानें किन राज्यों में होगा प्रथम चरण का चुनाव:

तमिलनाडु (39)
उत्तराखंड (5)
अरुणाचल प्रदेश (2)
मेघालय (2)
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (1)
मिजोरम (1)
नगालैंड (1)
पुडुचेरी (1)
सिक्किम (1) और लक्षद्वीप (1)
राजस्थान 12
उत्तर प्रदेश में 8
मध्य प्रदेश में 6
असम
महाराष्ट्र में 5-5
बिहार में 4
पश्चिम बंगाल में 3
मणिपुर 2
त्रिपुरा
जम्मू कश्मीर
छत्तीसगढ़

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *