बंदूक की नोक पर हिन्दू महिलाओं का दुष्कर्म, अपराधियों को सीएम का समर्थन

admin
By admin
1 Min Read
ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले बंगाल के संदेशखाली में हिन्दू महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना से रूह कांप गई है। ममता के मौन पर हजारों सवाल खड़े हो रहे हैं। बीजेपी लगातार ममता बनर्जी पर हलावर है। बीजेपी ने ममता से इस्तीफे की मांग की है और ममता बनर्जी के नेतृत्व को जंगलराज बताया है।
क्या बोली बीजेपी:
भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा- पश्चिम बंगाल में दुष्कर्मियों की सरकार है। यह सरकार दुष्कर्मियों के लिए चल रही है। टीएमसी के गुंडों द्वारा बंदूक की नोंक पर महिलाओं से दुष्कर्म करने की मीडिया रिपो‌र्ट्स बहुत निराशाजनक और चिंताजनक है। घटना पर कोर्ट का स्वतः ही संज्ञान लेना सरकार के मुँह पर तमाचा है।
उन्होंने आगे कहा- भगोड़े शाहजहां शेख को कहीं ममता बनर्जी ने छुपा तो नहीं रखा है। कहीं वह ममता बनर्जी के घर में तो नहीं छुपा है। बंगाल की स्थिति बेहद दैयनीय है। हिन्दू महिलाएं असुरक्षित हैं। लेकिन ममता बनर्जी मौन हैं उनका समर्थन अपराधियों के साथ दिख रहा है। वह अपराधियों को संरक्षण दे रही हैं। ममता बनर्जी को अपने पद से स्वतः ही इस्तीफ़ा दे देना चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं करतीं तो जनता उनको सत्ता से उखाड़ फेंकेगी।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *