सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने क्यों दिया इस्तीफ़ा

admin
By admin
2 Min Read
समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफ़ा देते हुए पार्टी द्वारा उनके साथ भेदभाव का आरोप लगाया है। स्वामी प्रसाद मौर्या ने इस्तीफ़ा के संदर्भ में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को एक चिट्ठी लिखी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि वह समाजवादी पार्टी में बिना किसी पद के रहेंगे और पार्टी के हितार्थ में कार्य करते रहेंगे।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा- वह समाजवादी पार्टी में जबसे जुड़े हैं उन्होंने पार्टी का जनाधार बढ़ाने का प्रयास किया है। पार्टी में वह राष्ट्रीय महासचिव के पद पर थे। लेकिन उनके साथ अन्य पार्टी नेताओं से अलग व्यवहार किया जाता था। अन्य महासचिवों के बयानों को पार्टी का बयाना बताया जाता था। लेकिन मेरे बयाना को पार्टी निजी बयाना करार देती। पार्टी के बड़े नेता मेरे बयाना पर मौन रहते। यह चुप्पी और बयानों को निजी बताने की नीति पार्टी के कार्यकर्ताओं का हौसला तोड़ने का काम कर रही थी।
उन्होंने आगे कहा- पार्टी का जनाधार बढ़ाने हेतु मैंने लगातार प्रयास किया। जो दलित, आदिवासी और ओबीसी भाजपा के मकड़ जाले में फस गए थे। उनको निकालकर सपा से जोड़ने का कार्य मैंने किया। सभी को जागरूक कर भाजपा की नीति से परिचित करवाया। लेकिन पार्टी के कुछ छोटे नेताओं ने बड़ी आसानी से मेरे बयाना को निजी बयाना बताकर अपनी विचारधारा को आगे बढ़ाया।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *