Lok Sabha Election 2024: महिला मतदाताओं की संख्या में इजाफा, जानें आकड़ा

admin
By admin
2 Min Read

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को कुछ दिन शेष बचे हैं। सत्तापक्ष और विपक्ष सभी दल जनता को लुभाने की कवायद में लगे हुए हैं। बीजेपी अपनी विकास नीति के बलबूते जनता को लुभाने की हर संभव कोशिश कर रही है। तो विपक्षी दल महंगाई, बेरोजगारी, जातिगत सर्वे का दम भर रहे हैं। वहीं अब मतदाताओं की संख्या के संदर्भ में रोचक तत्व सामने आया है। साल 2019 में हुए मतदान के बाद मतदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक- साल 2019 में महिला वोटर्स की संख्या 43.1 करोड़ थी। जिसमें 9.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वही पुरुष वोटर्स की संख्या 46.4 करोड़ थी जिसमें 6.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। अगर हम साल 2019 के लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की संख्या की बात करें तो यह 89.6 करोड़ थी। जब आगामी आम चुनाव में 96.8 करोड़ हो गई है।

यदि हम आकड़ों के आधार पर समझें तो महिला वोटरों की संख्या में पुरुषों की अपेक्षा अधिक बढ़ोतरी हुई है। वही सभी राजनीतिक दल महिला वोटरों को केंद्र में रखकर अपनी राजनीति का ताना बाना बुन रहे हैं। जानकारों का कहना है की राजनीतिक दल अपनी योजना महिलाओं पर केंद्रित करके बना रहे हैं, वह जानते हैं कि महिलाएं जिस पक्ष में होंगी सत्ता पर उसका ही आधिपत्य होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *