क्यों गाय को खिलानी चाहिए रोटी

admin
By admin
2 Min Read

हिन्दू धर्म नैतिक मूल्यों का धर्म है। जो व्यक्ति धर्म के नियमों का अनुसरण करता है उसका जीवन सफल हो जाता है। हिन्दू धर्म में व्यक्ति के सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक के नियमों का वर्णन किया गया है। गाय को हिन्दू धर्म में गाय माता का दर्जा दिया गया है। अक्सर बुजुर्गों से सुना होगा की भोजन जब भी बनें तो एक रोटी गाय के लिए अवश्य निकाल दें। वही अब सवाल उठता है कि हिन्दू धर्म में गाय को रोटी क्यों खिलाई जाती है। आखिर इससे लाभ क्या है। तो आइये जानते हैं हिन्दू धर्म में क्यों खिलाई जाती है गाय को रोटी –

हिन्दू मान्यताओं के मुताबिक सुबह गाय को रोटी खिलाने से पुण्य प्राप्त होता है और घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। क्योंकि गाय माता में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। जो व्यक्ति नित्य ही गाय को भोजन करवाता है उसको सभी देवी-देवताओं की पूजा का फल मिलता है। घर में सुख का आगमन होता है और वर्षों से चली आ रही समस्याओं का निजात हो जाता है।

धर्म शास्त्र कहता है- नियमित गाय की सेवा करने, उनको भोजन करवाने, उनकी पीठ पर हाथ फेरने और रोजना उनके चरणों को स्पर्श करने से व्यक्ति की सभी आर्थिक और शारीरिक समस्याओं का अंत हो जाता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *