IRCTC Kerala Tour: IRCTC टूर पैकेज से करें सबसे सस्ती केरल यात्रा

admin
By admin
1 Min Read

IRCTC Kerala Tour: घूमने के शौक़ीन लोगों के लिए IRCTC केरल का जबरदस्त टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के माध्यम से आप कम बजट में केरल की शानदार यात्रा कर सकते हैं। IRCTC Kerala Tour पैकेज का नाम God’s Own Country-Kerala With Kanyakumari है। यह टूर पैकेज 11 दिन और 10 रात का है।

God’s Own Country-Kerala With Kanyakumari IRCTC Kerala Tour पैकेज रेल से शुरू होगा। इस टूर पैकज में आपको रहने खाने की लग्जरी सुविधा के साथ। केरल की खूबसूरत जगहों की यात्रा करने का मौका मिलेगा। इसमें सैलानी कन्याकुमारी, कुमारकोम, मुन्नार, थेक्कडी और तिरुवनंतपुरम की सैर कर पाएंगे।

God’s Own Country-Kerala With Kanyakumari IRCTC Kerala Tour पैकेज की शुरुआत कोरबा से होगी। IRCTC Kerala Tour पैकेज का लाभ आप 24 जनवरी और 7 फरवरी तक उठा सकते हैं। यह टूर पैकेज आपको 3 एसी और 2 एसी की यात्रा करवाएगा।

ट्रेन के सफर में कोरवा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, नागपुर जैसे कई स्टेशनों पर बोर्डिंग और डी बोर्डिंग की सुविधा मिलेगी। केरल पैकेज में 39,400 रुपये से लेकर 56,300 रुपये तक का शुल्क शेयरिंग के बेसिस पर प्रति व्यक्ति देना होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *