Home उत्तर प्रदेश एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंची प्रियंका गांधी  कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार...

एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंची प्रियंका गांधी  कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

50
0

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी। अमेठी में कांग्रेस पार्टी की नेता प्रियंका गांधी वाड्रा अपने एक दिवसीय दौरे पर पहुंची जहां कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ “प्रियंका तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ है” के नारे के साथ उनका भव्य स्वागत किया।प्रियंका गांधी ने अपने स्वागत से अभिभूत होकर वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि स्वागत के लिये धन्यवाद, आप लोग पार्टी की मज़बूती के लिए पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल के साथ एक मजबूत संगठन खड़ा करें।प्रियंका गांधी का काफिला रायबरेली से

चलकर नहर कोठी, फुरसतगंज, बहादुरपुर, जायस होते हुए जिला मुख्यालय गौरीगंज पहुँचा। कार्यक्रम के बाद प्रियंका गांधी जामो होते हुए जगदीशपुर के लिये निकल गयी। अमेठी के पूर्व सांसद रहे राहुल गांधी की हार के बाद प्रियंका गांधी के इस दौरे से निःसंदेह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक संजीवनी मिल गयी जिससे पार्टी की मजबूती में मदद मिलेगी। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रफ़ीक अहमद वारसी अल्लू मियां, पूर्व विधायक राधेश्याम, कांग्रेस नेता मोहम्मद नईम,हनुमन्त विश्वकर्मा, विकास यादव,जय बहादुर यादव,फिरोज खान,राजू ओझा,सुनील कुमार,रामसरन,सहित हजारो लोग मौजूद रहे।

Text Example

Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह [email protected] पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।