घर बैठे सप्ताह भर में बनवाएं बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र

admin
By admin
2 Min Read

रोजाना लाखों बच्चों का जन्म होता है। बच्चे का जन्म हुआ नहीं कि माता-पिता बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की कवायद में जुट जाते हैं। क्योंकि आज हॉस्पिटल में बच्चे का टीकाकरण करवाना हो या स्कूल में दाखिला हर जगह जन्म प्रमाण पत्र का काम लगता है। वैसे तो जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए व्यक्ति को काफी दौड़ा भागी करनी पड़ती है। लेकिन आज हम आपको वो तरीका बताने जा रहे हैं जिसका उपयोग कर आप अपने घर से ही जन्म प्रमाण पत्र आसानी से बनवा सकते हैं। तो आइये जानते हैं घर बैठे कैसे बनवाएं जन्म प्रमाण पत्र –

जानें कैसे बनेगा जन्म प्रमाण पत्र:

प्रत्येक राज्य में जन्म प्रमाण पत्र घर बैठे ऑनलाइन बनवाने के लिए अलग-अलग वेबसाइट दी गई हैं। आप उन वेबसाइट पर जाकर अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र घर बैठे आसानी से बना सकते हैं। जैसे आप यूपी के निवासी है तो आपको https://crsorgi.gov.in/web/index.php/auth/signUp पर जाकर अपने बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना होगा। 

बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने हेतु आपके पास आपने विवाह प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। इसके बाद जब आप साइट पर जाएंगे तो आपको जन्म प्रमाण पत्र आवेदन का एक विकल्प दिखेगा। विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपको एक फॉर्म ओपन होकर मिलेगा। फॉर्म में आपको अपने बच्चे से जुडी सम्पूर्ण जानकारी भरनी होगा जैसे जन्म स्थान उसका नाम जिला आदि। 

सम्पूर्ण जानकारी भरने के बाद आपको फॉर्म जमा करना होगा। फॉर्म के साथ आपको कुछ आपको कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स की कॉपी भी जमा करनी पड़ेगी। फिर आपको महज एक सप्ताह के भीतर आपके बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त हो जाएगा। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *