African Blackwood Tree: एक दो नहीं पुरे आठ लाख है इस लकड़ी की एक किलो की कीमत

admin
By admin
2 Min Read

रोचक – चंदन की लकड़ी भारत की सबसे महंगी लकड़ी में से एक है। इसे एक किलो खरीदने के  आपको 7-8 हजार रूपये खर्च करने पड़ते हैं। ज्यादातर लोग चंदन की लकड़ी का उपयोग पूजा पाठ में करते हैं इसे पवित्र लकड़ी के रूप में भी जाना जाता है। लेकिन दुनिया में महंगी लकड़ी की तुलना में चंदन की लकड़ी कुछ भी नहीं है। क्योंकि एक लकड़ी ऐसी भी है जिसकी कीमत हजारों में नहीं बल्कि लाखों में है। 

तो आइये जानते हैं कौन सी लकड़ी बिकती है लाखों में –

 हम बात कर रहे हैं अफ्रीकन ब्लैकवुड (African Blackwood Tree) की यह लकड़ी बहुत दुर्लभ है। अफ्रीका में यह बहुत कम पाई जाती है। इस पेड़ की उपज सूखे क्षेत्र में होती है। अफ्रीकन ब्लैकवुड (African Blackwood Tree) की एक किलो की कीमत 7 से 8 लाख रूपये है। 

अफ्रीकन ब्लैकवुड (African Blackwood Tree) का पेड़ बहुत बड़ा नहीं होता है। अगर आप इसके एक पेड़ को बेचते हैं तो आप लगभग 6 -7 करोड़ रूपये की कमाई कर सकते हैं। एक पेड़ को तैयार होने में लगभग 60 वर्ष का समय लगता है। यानी अगर आप इस पेड़ को लगाते हैं तो आपके बच्चे इसकी लकड़ी बेचकर करोड़ पति बन सकते हैं। 

अफ्रीकन ब्लैकवुड (African Blackwood Tree) की लकड़ी का उपयोग म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बनाने में किया जाता है। यह बेहद महंगा होता है इससे फर्नीचर भी बनते हैं लेकिन इस फर्नीचर का उपयोग करना आम आदमी के वश का नहीं है। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *