Gyanvapi Mosque Case : ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान देते हुए साफ किया है उसे मस्जिद कहना अनुचित है। मुस्लिम समाज को अपनी गलती स्वीकार करनी चाहिए और ज्ञानवापी के परिपेक्ष्य में समझौते का प्रस्ताव स्वयं लेकर आना चाहिए। क्योंकि हम चाहते हों समस्या का समाधान हो।
उन्होंने आगे कहा- ज्ञानवापी की दीवारें चीख – चीख कर अपने होने का सबूत दे रही हैं। मंदिर के अंदर त्रिशूल हमने नहीं रखा। योगी के बयान का संबंध सीधे तौर पर बीते वर्ष ज्ञानवापी में हुए सर्वे में मिले साक्ष्य से जोड़ा जा रहा है।
बता दें बीते वर्ष 14 से 16 मई तक तीन एडवोकेट कमिश्नर की मौजूदगी में ज्ञानवापी परिसर का सर्वे हुआ था। ज्ञानवापी के वजूखाने में शिवलिंग मिलने का दावा किया गया था। मुस्लिम इसे फव्वारा बता रहे थे। वही ज्ञानवापी की दीवारों पर बनीं आकृतियां भारतीय मंदिर के साक्ष्य दे रही थीं।
