Pm Narendra Modi: इंडिया छोड़ो ही अब देश को बचाएगा और भारत को विकसित भारत बनाएगा

admin
By admin
1 Min Read

राजनीति- देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने राजस्थान की जनता को सम्बोधित किया। जनता को सम्बोधित करते पीएम बोले आजादी के वक्त महात्मा गांधी ने नारा दिया था की अंग्रेजों भारत छोड़ो और अंग्रेज भारत छोड़ गए। आज इस नारे को भारत के घर-घर तक पहुंचने की आवश्यकता है यह नारा देश के विकास से जुड़ा है। देश के कल्याण के लिए इसकी पुनः आवश्यकता है। 

उन्होंने आगे विपक्ष को इंगित करते हुए कहा – आज हम समृद्ध भारत का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं। जैसे गांधी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया आज उसी प्रकार देश को भ्रष्टाचार छोड़ो इंडिया, परिवारवाद छोड़ो इंडिया, तुष्टीकरण छोड़ो इंडिया। ये छोड़ो इंडिया ही अब देश को बचाएगा और भारत को विकसित भारत बनाएगा। 

पीएम के भाषण से साफ़ पता चलता है बीट इंडिया यानी छोड़ो इंडिया का नारा विपक्ष के गठबंधन पर कटाक्ष पर रहा है। क्योंकि विपक्ष के गठबंधन का नाम इंडिया है और बीते कई दिनों से बीजेपी के नेता और पीएम विपक्ष पर बरस रहे हैं। 

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *