Rahul Gandhi Attacks BJP: सत्ता के लिए बीजेपी मणिपुर क्या पूरे देश को फूंक सकती

admin
By admin
2 Min Read

Rahul Gandhi Attacks BJP: कांग्रेस  के पूर्व अध्यक्ष ने ऑनलाइन माध्यम से युवा कांग्रेस को सम्बोधित करते हुए पीएम मोदी और आरएसएस पर निशाना साधते हुए उन्हें सत्ता का भूखा बताया। उन्होंने कहा- पीएम को मणिपुर से कोई मतलब नहीं है वह सत्ता के लिए पूरे देश को आग में झोंक सकते हैं। 

 राहुल कहते हैं पीएम मणिपुर के लिए  क्या कर रहे हैं। उनको मणिपुर से कोई मतलब नही है। आज उनकी विचारधारा की वजह से मणिपुर जल रहा है। आरएसएस और बीजेपी को सिर्फ सत्ता से प्यार है यह लोग सत्ता के लिय मणिपुर क्या पूरा देश जला देंगे। उनकी और कांग्रेस की विचारधार के बीच युद्ध चल रहा है। उनको अब किसी के दुःख या पीड़ा से कोई फर्क नही पड़ता है। 

उन्होंने आगे कहा- हम  संविधान की रक्षा, देश को जोड़ने और सामाजिक असमानता खत्म करने के लिए लड़ रहे हैं लेकिन बीजेपी कुछ चुनिदा लोगों की मदद करने को आतुर है। वह चाहती है कुछ विशेष लोग देश चलाएं और देश का सारा धन उनके पास जाए। 

वह लोग हिन्दुस्तान को बांटने का काम करते हैं। उनके ह्रदय में देश प्रेम की भावना नही है। हमारे हम में देश प्रेम है इसलिए जब देश को तकलीफ होती है, किसी के साथ अनुचित होता है तो हमारा दिल दुखता है। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *