PM Modi : दिल्ली के प्रगति मैदान में एक विश्वस्तरीय सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र ‘भारत मंडपम’ का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने घोषणा की, आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए के विजय रथ को कोई नहीं रोक सकता। हमारी जीत होगी, एनडीए के तीसरे कार्यकाल में विकास के नए प्रतिमान स्थापित होंगे, भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरेगा। विश्व भारत का लोहा मानेगा।
उन्होंने कहा- मोदी भारत के विकास की गारंटी देता है। जब हमारा पहला कार्यकाल था तो देश की अर्थव्यवस्था 10 वें पायदान पर थी। दूसरे में यह पांचवें पायदान पर आई। ट्रक के आधार पर तीसरे कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था तीसरे पायदान पर होगी। आज देश अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में अमेरिका, चीन, जर्मनी और जापान को टक्कर दे रहा है। हमें विकास के नए आयाम स्थापित करने हैं। 25 साल में भारत को सबसे मजबूत और विकसित बनाना है।
बीते कुछ वर्षों के आकड़े की बात करें तो 13.5 करोड़ गरीबों को गरीबी से बाहर निकाला गया है। आकड़े से हम समझ सकते हैं कि देश को गरीबी से मुक्त किया जा सकता है। हम विकास के पथ पर आगे बढ़ रहें हैं हमे मिलकर अपने कर्तव्यों का पालन करना होगा। आज हम जिस जगह हैं इसकी कल्पना नहीं की थी लेकिन हमने कर दिखाया। आज हम देश हमारे साथ जुड़ना चाहता है।
