Manipur Violence: मणिपुर के आंतिरक मामले से दूर रहें: मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह

admin
By admin
1 Min Read

Manipur Violence: मणिपुर में जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। विपक्ष लगातार सत्ताधारी दल की आलोचना कर रहा है। .वही अब मणिपुर के मुख्यमंत्री ने मिजोरम के मुख्यमंत्री  को मणिपुर मामले में हस्तक्षेप न करने की सलाह दे डाली। बता दें मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने कुकी समुदाय के लिए आयोजित एक रैली में हिस्सा लिया था। 

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने एक सभा को सम्बोधित करते हुए कहा- राज्य में कुछ लोग गलत तरीके से घुस आए। उनके खिलाफ कार्यवाही हुई तभी से राज्य में हिंसा भड़की हुई है। सरकार कुकी समुदाय के लोगों के खिलाफ नहीं है। हम मणिपुर के हालातों को सुधारने का प्रयास कर रहे हैं। कुछ लोग हैं जो राज्य की शांति भंग करना चाहते हैं। हमारी लड़ाई उन लोगों के खिलाफ है जो राज्य विरोधी गतिविधियां कर रहे हैं। 

उन्होंने आगे कहा- मिजोरम में एक मणिपुर के परिपेक्ष्य में रैली निकाली गई। रैली में मेरे खिलाफ नारेबाजी हुई। यह अनुचित व्यवहार है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रैली में मिजोरम के मुख्यमंत्री शामिल हुए- उनको मेरी सलाह है वह राज्य के आंतरिक मामले में अपना हस्तक्षेप न करें। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *