Manipur Violence: मणिपुर हिंसा को लेकर संसद में जारी हंगामे के बीच आज संसदीय दल की बैठक हुई और पीएम मोदी ने विपक्ष गठबंधन यानी INDIA की ईस्ट इंडिया से तुलना कर दी। विपक्ष अब लगातार पीएम मोदी के बयान की आलोचना कर रहा है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- आप हमें चाहें जिस नाम से बुलाएं मोदी जी हम भारत हैं। हम मणिपुर के लोगों की मदद करेंगे। हम महिलाओं और बच्चों के आंसू पोंछेंगे। वह मणिपुर में प्यार और शांति वापस लाने में मदद करेंगे। हम मणिपुर में भारत के विचार का पुनर्निर्माण करेंगे।
वही कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड्गे कहते हैं- हम सदन में मणिपुर पर चर्चा करना चाहते हैं। पीएम बाहर INDIA” को “East India Company” बोल रहें हैं। कांग्रेस ने हमेशा भारत माता का सा साथ दिया है। अंग्रेजो के वंशज तो बीजेपी वाले रहे हैं।
