Momo-Eating Challenge : दोस्तों संग मोमोज खाने की शर्त लगाने के चक्कर में गयी युवक जान

admin
By admin
2 Min Read

बिहार के गोपालगंज में मोमोज खाने की हार जीत की बाजी लगाने से एक युवक की मौत की खबर सामने आई है। मृत युवक की पहचान थावे थाने के सिहोरवा गांव निवासी विशुन मांझी के 25 वर्षीय पुत्र विपिन कुमार पासवान के रुप में की गई है।  विपिन कुमार पासवान मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता था. जो अपनी दुकान सीवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र के ज्ञानी मोड़ के पास खोली थी। 

यह घटना सीवान के बढहरिया थाना क्षेत्र के ज्ञानी मोड़ की बताई जा है। मृतक के पिता ने दोस्तों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार ने बताया कि युवक की मौत जीत-हार की बाजी में मोमोज खाने के दौरान हुई, लेकिन पुलिस घटना की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया है।

 सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एसके ने अत्यधिक मोमोज खाने को लेकर चेतावनी दी है। डॉक्टर का कहना है कि मोमोज को ठीक से चबाकर नहीं खाना भी उसकी मौत की एक वजह हो सकती है। मोमोज को ठीक से चबाकर खाने के बजाय ऐसे ही निगल जाने से गले में जाकर फंस सकता है. ऐसी स्थिति में जान भी जा सकती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *