Sheikh Mohammed bin Abdulkarim Al-Issa Speech: मुसलमान वही जो हिंसा और उग्रवाद

admin
By admin
2 Min Read

Sheikh Mohammed bin Abdulkarim Al-Issa Speech: मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव और सऊदी अरब के पूर्व न्याय मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-इस्सा (Sheikh Mohammed bin Abdulkarim Al-Issa) भारत दौरे पर आए हुए हैं। उन्होंने जामा मस्जिद में दिए आपने भाषण में कहा- जो सच्चा मुसलमान होगा वह ईमानदारी के मार्ग पर चलेगा। इस्लाम लोगों को मनवाता पाठ पढ़ाता है। जो इस्लाम को मनता है वह हिंसा और उग्रवाद को ख़ारिज करता है। वह सभी के प्रति प्रेम और अपनेपन का भाव रखता है। सच्चा मुसलमान किसी का अहित नहीं चाहता है। 

उन्होंने आगे कहा- जो व्यक्ति इस्लाम के मूल को समझ जाता है वह दयालु होता है। सच्चा मुसलमान सभी के प्रति सम्मान का भाव रखता है। इस्लाम के अनुयायी सत्य के मार्ग पर चलते हैं न की हिंसा के। हम भारत के विकासशील नीति, इतिहास, विविधता की सराहना करते हैं। भारत हिन्दू बाहुल्य राष्ट्र है लेकिन उसने अपने यहाँ संवैधानिक मूल्यों को जीवित रखा और धर्म निरपेक्ष्य देश बना। 

बता दें मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव और सऊदी अरब के पूर्व न्याय मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-इस्सा (Sheikh Mohammed bin Abdulkarim Al-Issa)  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल से मुलाक़ात कर चुके हैं। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *