Wrestlers Case: बृजभूषण सिंह पर पुलिस ने चार्जशीट में लगाये गंभीर आरोप, जानिये दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट में क्या कहा !

admin
By admin
2 Min Read

नई दिल्ली।  भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की यौन उत्पीड़न के मामले में मुश्किलें बढ़ रही हैं। बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में दाखिल अपनी चार्जशीट में उन्हें यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़ और पीछा करने जैसे अपराधों के लिए सजा का हकदार है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली पुलिस ने अपनी चार्जशीट में कहा है कि छह रेसलर्स की शिकायतों की अब तक की जांच के आधार पर बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ केस चलाया जा सकता है। दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में पेश की गई की चार्जशीट के हवाले से दावा किया है कि भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने छेड़खानी की और पीछा किया और उन पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए।

बृजभूषण सिंह के खिलाफ 6 महिला पहलवानों ने यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। पहलवानों का आरोप है कि बृजभूषण सिंह ने कथित तौर पर एक एथलीट को सप्लिमेंट की पेशकश करके 15 तरह से यौन कृत्यों के लिए मजबूर करने का प्रयास किया। वहीं, एक अन्य पहलवान को अपने बिस्तर पर बुलाया और उसे गले लगाया। इसके अलावा सिंह पर अन्य महिला एथलीटों को अनुचित तरीके से 10 गलत तरीके से छूने जैसे आरोप भी लगाए गए हैं।

महिला पहलवानों ने एफआईआर में शिकायत दर्ज कराई थी कि बृजभूषण सिंह कथित तौर पर उनके मर्जी के बिना स्तन और पेट पर हाथ फेरते थे. डराने-धमकाने की भी बात का जिक्र भी दोनों एफआईआर में है।  

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *