Chanakya Niti: जीवन में जरूर करने चाहिए यह तीन काम

admin
By admin
2 Min Read

आध्यात्मिक: व्यक्ति अपने जीवन को सफल और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करता रहता है। कई बार अथक परिश्रम के बाद भी व्यक्ति को सफलता नहीं मिलती है तो कई बार सफलता स्वयं चलकर उसके पास चली आती है। यदि हम आध्यात्म के मुताबिक सोचें- तो व्यक्ति को इस संसार में जो भी प्राप्त होता है वह सब उसके कर्म के आधार पर मिलता है। लेकिन आचार्य चाणक्य का कहना था कि व्यक्ति को सुखी रहने के लिए बहुत अधिक संघर्ष करने की जरूरत नहीं है क्योंकि सुख आपके जीवन जीने के तरीके में निहित है। उनके मुताबिक यदि कोई व्यक्ति अपनी जीवन जीने के तरीके को नियमों से बांध लेता है तो वह सुखी हो जाता है। वहीं व्यक्ति को अपनी  आदतों में यह कुछ विशेष चीजें जरूर रखनी चाहिए। 

गुस्सा :

आचार्य चाणक्य का कहना है व्यक्ति का गुस्सा उसका सबसे बड़ा शत्रु है यदि कोई व्यक्ति अपने गुस्से पर काबू पा लेता है तो वह सुखी हो जाता है। क्योंकि गुस्सा आपकी भाषा, आपके व्यवहार और जीवन शैली को प्रभावित करता है व आप नकारात्मक विचारों से घिर जाते हैं। 

धन का सदुपयोग:

आचार्य चाणक्य का कहना है कि धन जीवन के लिए आवश्यक है, बिना धन के सुख की कल्पना नहीं की जा सकती लेकिन अगर कोई व्यक्ति धन कमाता है और उसका सदुपयोग नहीं करता है तो उसे जीवन में दुखों का सामना करना पड़ता है। इस संसार में यदि किसी को सुखी रहना है तो उसे धन को बचाना चाहिए। 

धार्मिक जीवन:

आचार्य चाणक्य का कहना है कि व्यक्ति किसी भी परिस्थिति में क्यों न हो उसे अपने धर्म से विमुख नहीं होना चाहिए। जो व्यक्ति अपने व्यस्त जीवन से धर्म हेतु समय निकलता है, पूजा-पाठ करता है। अपने इष्ट का ध्यान करता है लोगों के प्रति करुणा का भाव रखता है वह जीवन में सदैव सुखी रहता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *