मणिपुर हिंसा: पीएम पर बिफरे खड़गे

admin
By admin
2 Min Read

राजनीति: मणिपुर हिंसा को लेकर लगातार कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछ रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कई बार यह पूछ चुके हैं कि इस मामले पर प्रधानमंत्री जी चुप क्यों हैं वही अब उन्होंने ट्वीट कर पीएम से पुनः सवाल किये हैं। उन्होंने कहा  ऐसी ख़बर चल रही है कि, आख़िरकार मणिपुर पर गृहमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी जी से बात की है। पिछले 55 दिनों से मोदी जी ने मणिपुर पर एक शब्द नहीं कहा। पूरा देश उनकी “मणिपुर की बात” सुनने का इंतज़ार कर रहा है।  

खड़गे के सवाल :-

▫️ अगर मोदी जी सही में मणिपुर के बारे में कुछ भी सोचते हैं तो सबसे पहले अपने मुख्यमंत्री को बर्ख़ास्त कीजिये।

▫️ उग्रवादी संगठनों व असामाजिक तत्वों से चुराए हुए हथियार ज़ब्त करें।

▫️ सभी पक्षों से बातचीत शुरू करें और साझा राजनैतिक रास्ता निकाला जाएं।

▫️ सुरक्षा बलों की मदद से ब्लॉकेड ख़त्म करे। राष्ट्रीय राजमार्गों को खोलकर और सुरक्षित रखकर आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करे।

▫️ प्रभावित लोगों के लिए राहत, पुनर्वास और आजीविका का पैकेज बिना देरी किए तैयार किया जाना चाहिए। घोषित राहत पैकेज अपर्याप्त है।

भाजपा और मोदी सरकार का कोई भी प्रोपेगेंडा, मणिपुर हिंसा में उनकी घोर विफलताओं पर पर्दा नहीं डाल सकता।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *