Sunday, 27 September 2026
Home
jansandeshonline.com
राष्ट्रीय 24 August 2026• 07:46 AM

Amravati: अमरावती के जिला महिला अस्पताल में आग, NICU में 3 नवजातों की मौत; 6 बच्चों को बचाया गया

Amravati: महाराष्ट्र के अमरावती में सोमवार तड़के जिला महिला अस्पताल की NICU (चाइल्ड यूनिट) में भीषण आग लगने से तीन नवजात बच्चों की मौत हो गई।

Kavita Kelkar

24 August 2026

Amravati: अमरावती के जिला महिला अस्पताल में आग, NICU में 3 नवजातों की मौत; 6 बच्चों को बचाया गया

Amravati: महाराष्ट्र के अमरावती में सोमवार तड़के जिला महिला अस्पताल की NICU (चाइल्ड यूनिट) में भीषण आग लगने से तीन नवजात बच्चों की मौत हो गई। आग की सूचना सुबह करीब 3:30 बजे मिली।

अमरावती के जिला सर्जन डॉ. विनोद पवार के मुताबिक, जिस वार्ड में आग लगी थी, वहां कुल 9 बच्चे भर्ती थे। दमकल कर्मियों ने छह बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि तीन नवजातों को नहीं बचाया जा सका।

सुरक्षित निकाले गए छह बच्चों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

अमरावती के पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि सरकार मृतक बच्चों के परिजनों के साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के लगातार संपर्क में हैं और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

Read Next

उत्तर प्रदेश

यूपी में फिर बदलेगा मौसम: बुधवार से लखनऊ सहित 40 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात के आसार

उत्तर प्रदेश में बंगाल की खाड़ी में बने मौसमी सिस्टम के कारण बुधवार से लखनऊ सहित 40 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और वज्रपात की संभावना है।

Kavita Kelkar• 21 September 2026
राष्ट्रीय

UPI Charge Dispute: क्या अब यूपीआई पेमेंट पर देना होगा चार्ज? नीति आयोग ने बताया क्यों जरूरी है यह शुल्क

क्या अब यूपीआई से लेन-देन पर चार्ज देना होगा? नीति आयोग ने स्पष्ट किया है कि बुनियादी ढांचे, सुरक्षा और बैंकों की वित्तीय सेहत के लिए मामूली शुल्क जरूरी है।

Kavita Kelkar• 16 September 2026