Home Blog Page 2399

प्रधानमंत्री माेदी छात्रों से बोले, नियंत्रण करें तकनीक पर, समय नहीं करें बर्बाद

[object Promise]

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तालकटोरा स्टेडियम में छात्रों से बात करते हुए कहा कि ये दशक सभी के लिए काफी महत्वपूर्ण है। देश आज की पीढ़ी पर काफी निर्भर करता है। पहले मैं मुख्यमंत्री रहा और अब आपने ये (PM) का काम दे दिया, इस दौरान मैं कई कार्यक्रमों में जाता हूं। इस कार्यक्रम में कुल 2,000 स्टूडेंट्स और टीचर्स हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें से 1,050 छात्रों का चयन निबंध प्रतियोगिता के जरिए किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगर मैं ये चर्चा ना करता तो भी PM पद पर कोई असर नहीं पड़ता। लेकिन मैंने खुद ये प्रस्ताव किया, मुझे लगा कि आपके माता-पिता का बोझ हल्का करना चाहिए, मैं भी तो आपके परिवार का सदस्य हूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि चन्द्रयान 2 फेल होने के बाद चैन से सो नहीं पाया था।

तकनीक पर करें नियंत्रण, समय न करें बर्बाद….

प्रधानमंत्री मोदी ने क नई तकनीक को सीखने के लिए छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि हम सिर्फ इसका ज्ञान ही नहीं होना चाहिए बल्कि उसकी उपयोग अपने हित के लिए करना सीखना चाहिए। ऐसा देखा जा रहा है कि बहुत से लोगों का समय तकनीक चुरा लेती है। यह सोचिए कि आखिर स्मार्टफोन कितना समय चोरी कर लेता है। तकनीक को जीवन में साथी के तौर पर जोड़ें, लेकिन उसे जिंदगी का हिस्सा न बनने दें।

पीएम मोदी ने कहा कि यह वह दौर है, जब माता-पिता बच्चों पर ऐक्स्ट्रा ऐक्टिविटी के लिए भी दबाव डालने लगे हैं। मां-बाप का भी काम है कि यह देखें कि वह बच्चों की रुचि देखें और उसके मुताबिक उन्हें अवसर दें। बच्चों की ऐक्स्ट्रा ऐक्टिविटी को भी कहीं न कहीं बांधना चाहिए, तभी बच्चे अपनी क्षमता का सही आकलन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि आप स्कूली जीवन में विविधताओं के साथ आगे बढ़ते हैं तो फिर आपके जीवन में निराशा नहीं रहती।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि परीक्षा के अंक जिंदगी नहीं हैं। कोई एक परीक्षा पूरी जिंदगी नहीं है। ये एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। लेकिन यही सब कुछ है, ऐसा नहीं मानना चाहिए। मैं माता-पिता से भी आग्रह करूंगा कि बच्चों से ऐसी बातें न करें कि परीक्षा ही सब कुछ है।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों की लगाई पेंटिंग भी देखी और इस दौरान पेंटिंग के बारे में छात्रों से भी जानकारी ली। आपको बताते जाए कि परीक्षा पर चर्चा का यह तीसरा संस्करण है। इस कार्यक्रम में छात्रों के पास यह सुविधा होती है कि वे अपना सवाल सीधे प्रधानमंत्री को भेज सकते हैं। यह कार्यक्रम इस उद्देश्य से शुरू किया गया है कि छात्र तनाव मुक्त होकर परीक्षा दे पाएं।

[object Promise]

सुरक्षा बलों ने 3 आतंकियों को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मार गिराया

[object Promise]

श्रीनगर। सुरक्षा बलाें को आज बड़ी सफलता मिली है। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों ने आतंकियों से हुई मुठभेड़ में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। अभी भी सुरक्षा बल पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

सोमवार सुबह ही सेना की 55 राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल टीम को वाची में आतंकवादियों के होने की सूचना मिल गई थी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, सर्च ऑपरेशन के दौरान एक रिहायशी घर से आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी है। इसके बाद चले एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है।

[object Promise]

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नामांकन भरने रवाना हुए मां से आशीर्वाद लेकर

[object Promise]

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज मां का आशीर्वाद लेकर नई दिल्ली विधानसभा की सीट से नामांकन भरने के लिए निकल चुके हैं। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नामांकन दाखिल करने से पहले वाल्मीकि मंदिर पहुंच गए हैं। नई दिल्ली के ऐतिहासिक वाल्मीकि मंदिर में पूजा करने के बाद केजरीवाल ने अपना रोड शो शुरू प्रारंभ कर दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुली जीप में सवार होकर रोड शो कर रहे हैं। यहां पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और संजय सिंह भी मौजूद हैं।

नामांकन से एक दिन पहले मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपनी पार्टी का 10 गारंटी कार्यक्रम लॉन्च कर दिया है। केजरीवाल की दस गारंटी’ नाम के इस कार्यक्रम में जगमगाती दिल्ली से लेकर कच्ची कॉलोनियों को मुलभूत सुविधाएं देने की गारंटी की गई है। इसमें जहां झुग्गी, वहीं मकान का वादा भी शामिल है। इसके अलावा स्वच्छ पानी, स्वच्छता, बेहतर शिक्षा, अच्छा इलाज, प्रदूषण से निजात और ट्रैफिक सिस्टम में सुधार की बातें कहीं गई हैं।

चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए केजरीवार जहां पूरी दिल्ली में अपनी पार्टी की योजनाओं का ब्यौरा दे रहे हैं, वहीं उनके परिवार ने नई दिल्ली सीट पर जाकर चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, बेटी हर्षिता और बेटे पुलकित ने रविवार को नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र की अंसारी कॉलोनी में AAP का रिपोर्ट कार्ड घर-घर जाकर लोगों को दिया और लोगों से अरविंद केजरीवाल को वोट देने की अपील की।

जे.पी. नड्डा को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने दी बधाई

0

[object Promise]

जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने सोमवार को नई दिल्ली में नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को बधाई दी और स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनन्दन किया। डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में इस दिन को संगठन पर्व कहते हैं।
आज भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में उत्सव का माहौल इसलिए है कि आज फिर से साबित हो गया कि एक सामान्य कार्यकर्ता इस पार्टी का मुखिया बन सकता है। जेपी नड्डा बिहार आंदोलन से निकलकर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में तपकर, हिमाचल प्रदेश में प्रतिपक्ष से लेकर सत्ता पक्ष के अनुभव और वर्षों भाजपा के लिए कार्य करने के बाद इस पद पर पहुंचे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के जिस विचार के साथ देश के लिए कार्य कर रहे हैं, जिससे उन्होंने भारत के गौरव को पूरे विश्व में बढ़ाया है, वहीं कार्य नड्डा पार्टी के लिए करेंगे। नड्डा कार्यकर्त्ताओं में अत्यधिक लोकप्रिय रहे हैं। लोकसभा चुनाव में उनके प्रभारी रहते भाजपा ने उत्तरप्रदेश चुनावों में अभूतपूर्व जीत हासिल की।

उनका व्यक्तित्व अत्यधिक सरल और मिलनसार रहा है। उनकी शालीनता का उदाहरण दिया जाता है। उनके नेतृत्व में निश्चित रूप से भाजपा पूरे देश में निरन्तर सशक्त होगी। इस दौरान डॉ. सतीश पूनिया के साथ राजस्थान भाजपा के प्रमुख नेता, केंद्रीय मंत्री, पदाधिकारी और 25 राष्ट्रीय सदस्य उपस्थित रहे।

[object Promise]

अधिक बर्फबारी के हिमाचल में आसार

0

[object Promise]

शिमला। हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सोमवार को शीतलहर और कड़ाके की ठंड जारी है। मौसम विभाग ने अपने अनुमान में राज्यभर में और ज्यादा बर्फबारी की संभावना जताई है। पिछले सप्ताह की बर्फबारी और बारिश के कारण राज्य के कई इलाकों में पारा लुढ़क कर हिमांक बिंदु से नीचे पहुंच गया।

लाहौल-स्पीति जिले का केलांग शून्य से 14.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा।

कल्पा का न्यूनतम तापमान शून्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि मनाली में यह शून्य से 2.8 डिग्री नीचे, डलहौजी में 0.8 डिग्री और धर्मशाला में शून्य से 2.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

राज्य की राजधानी में रात का तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, कुफरी में शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अगले दो दिनों में किन्नौर, लाहौल और स्पीति, कुल्लू और चंबा जिलों में और अधिक बर्फबारी के आसार हैं।

मध्य और निचली पहाड़ियों में बड़े पैमाने पर बारिश भी हो सकती है।

मौसम अनुमान में कहा गया है कि पश्चिमी विक्षोभ सोमवार शाम से इस क्षेत्र में सक्रिय हो जाएगा।

NPR , NRC लागू नहीं करने को केरल मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

[object Promise]

तिरुवनंतपुरम। नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के खिलाफ अपना रुख सख्त करते हुए केरल मंत्रिमंडल ने सोमवार को विशेष बैठक करने के बाद जनगणना आयुक्त को यह सूचित करने का निर्णय ले लिया है कि जनगणना के दौरान राज्य में राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) लागू नहीं होगा। राज्य के स्थानीय प्रशासन मंत्री ए.सी. मोइदीन ने मीडिया से कहा कि मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने यह पहले ही स्पष्ट कर दिया है।

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मोइदीन ने मीडिया से कहा कि इसका निर्णय ले लिया गया है और जनगणना निदेशालय को बता दिया जाएगा कि एनपीआर की तैयारी के लिए कुछ विशेष प्रश्नों को यहां शामिल नहीं किया जाएगा।

पंजाब के बाद केरल देश का दूसरा ऐसा राज्य बन गया है, जहां एनपीआर की तैयारी के लिए कोई कार्रवाई आगे नहीं बढ़ाने का निर्णय लिया गया है और इसके साथ ही यहां राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) भी नहीं होगा।

विजयन मंत्रिमंडल ने मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की केंद्रीय समिति की रविवार को हुई बैठक के निर्णय का पालन करने का फैसला किया। बैठक में तय हुआ कि राज्य में जनगणना कार्यक्रम आगे बढ़ सकता है, लेकिन लोगों से एनपीआर से संबंधित प्रश्नों के उत्तर नहीं देने का आवाह्न किया गया।

राज्य विधानसभा ने पिछले महीने सीएए के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किया था और 13 जनवरी को केरल देश का पहला ऐसा राज्य बन गया था, जिसने सीएए को असंवैधानिक घोषित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।

DELHI ASSEMBLY ELECTION : सिसोदिया बोले, उच्च शिक्षा पर देंगे ध्यान अगले कार्यकाल में

[object Promise]

नई दिल्ली। दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि अपने पहले कार्यकाल में उन्होंने राष्ट्रीय के सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए काम किया, अगर वे फिर से चुने जाते हैं तो वे उच्च शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करेंगे। आईएएनएस से बातचीत में सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) 8 फरवरी के चुनाव में सभी 70 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी।

70 विधानसभा सीटों में से 67 सीटें जीतकर 2015 में सत्ता में आई आप ने दिल्ली सरकार के स्कूलों का कायापलट कर दिया है और सुधारों के लिए राष्ट्रीय और विश्व स्तर दोनों पर ही उसकी प्रशंसा की गई। सिसोदिया ने कहा, दिल्ली में बहुत कुछ किया जाना है। पिछले पांच वर्षों में हमने जो किया है, वह सालों पहले किया जाना चाहिए था। लेकिन स्कूलों और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के शिक्षामंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के अधिकांश समय का उपयोग इन स्कूलों में बुनियादी ढांचे और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए किया गया। हालांकि प्रगति के लिए इस दिशा में अभी भी काम हो रहा है और स्कूल प्रणाली के एक पूर्ण कायापलट के लिए जारी रहेगा, मंत्री के पास उच्च शिक्षा पर प्राथमिक ध्यान देने के साथ अगले कार्यकाल के लिए बड़ी योजनाएं हैं, अगर वे चुने जाते हैं।

अन्य इच्छाओं के बीच, सिसोदिया ने कहा कि वे विश्वविद्यालय स्तर पर प्रवेश क्षमता बढ़ाने के लिए काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, राष्ट्रीय राजधानी होने के नाते, दिल्ली में उच्च शिक्षा में अधिक प्रवेश देने की क्षमता होनी चाहिए, क्योंकि शहर के बाहर के छात्र भी यहां आते हैं। उच्च शिक्षा क्षेत्र में बहुत कुछ किए जाने की जरूरत है। सिसोदिया ने आईएएनएस से कहा, हमने दिल्ली में दो विश्वविद्यालयों के लिए पिछले सत्र (दिल्ली विधानसभा के) में दो बिल पारित किए हैं। अब, हम दिल्ली में दो बड़े विश्वविद्यालय बनाने के लिए काम करेंगे।

अगले कुछ सालों में विश्वविद्यालयों में प्रवेश क्षमता करीब एक लाख बढ़ाने का लक्ष्य है। दिसंबर 2019 में, विधानसभा ने दिल्ली कौशल और उद्यमिता विश्वविद्यालय विधेयक और खेल विश्वविद्यालय विधेयक पारित किया। सिसोदिया के अनुसार, उच्च शिक्षा में दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रवेश क्षमता लगभग पांच लाख होनी चाहिए, लेकिन कहा कि शहर में अपने छात्रों को समायोजित करने के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं।

सिसोदिया ने कहा, हमारा ध्यान सीटों को बढ़ाने पर काम करना होगा, ताकि अधिक से अधिक छात्रों को प्रवेश मिल सके। उन्होंने यह कहते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना की कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) वह चीज नहीं है जो देश चाहता है और देशभर की सरकारों को स्कूलों, कॉलेजों और रोजगार दर में सुधार लाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

दिल्ली सरकार का कार्यकाल अगले महीने खत्म होने जा रहा है। पत्रकार से नेता बने सिसोदिया की कुछ अधूरी इच्छाएं हैं, लेकिन आप सरकार जितना काम कर सकी, उससे वह संतुष्ट हैं। सिसोदिया से जब पूछा गया कि उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है, ऐसे में उन्हें किसी बात का अफसोस है? जवाब में उन्होंने कहा, बहुत सारी इच्छाएं और सपने बचे हुए हैं, जिन्हें मैं पिछले पांच वर्षो में पूरा नहीं कर सका, क्योंकि हमें सबसे पहले शिक्षा के आधार को मजबूत बनाने की जरूरत थी और हम उसी में लगे रहे।

उन्होंने कहा, किसी अन्य सरकार ने सरकारी स्कूलों पर इतने डिटेल से काम नहीं किया है। काश कि हम बहुत कुछ कर पाते, लेकिन मैं कहूंगा कि मैं उन सभी से संतुष्ट हूं जो मैं पिछले पांच वर्षों में कर सका। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अगर आप फिर से सत्ता में आती है तो शिक्षा के अलावा, पानी उसकी दूसरी प्राथमिकता होगी। सिसोदिया ने कहा, हम पानी की गुणवत्ता में सुधार लाने और हर घर तक पाइप से पानी पहुंचाना सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे। पुरानी पाइपलाइनों को भी मरम्मत की जरूरत है।

अगले पांच सालों में पानी के प्रबंधन और गुणवत्ता पर भी ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने चल रहे कार्यकाल में पाइप्ड वाटर और सीवेज प्रबंधन पर काम शुरू कर दिया था, हालांकि, गंभीर वायु प्रदूषण के कारण नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के एक आदेश के बाद इसे रोक दिया गया था। उन्होंने आईएएनएस को बताया, काम चल रहा है और बहुत सारी तकनीकी शामिल हैं। शहर में गंभीर वायु प्रदूषण के कारण ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) लागू किए जाने पर काम बंद कर दिया गया था।

अब हर जगह काम चल रहा है और लगभग 90 प्रतिशत पूरा हो गया है। 2015 में आप के चुनावी वादों पर अनाधिकृत कॉलोनियों का नियमन एक और एजेंडा था। मंत्री ने हालांकि, भाजपा पर लोगों को धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, लोग समझ गए हैं कि वे (भाजपा नेता) उन्हें नकली रजिस्ट्री दे रहे हैं। यहां तक कि लोग प्रक्रिया के लिए आवेदन भी नहीं कर रहे हैं।

इससे पता चलता है कि भाजपा के झूठ लोगों के सामने आ चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि एक वैध रजिस्ट्री तब तक नहीं की जा सकती, जब तक कि भूमि के उपयोग में बदलाव नहीं किया जाता। 48 वर्षीय आप नेता पूर्वी दिल्ली के पटपडग़ंज से चुनाव लड़ रहे हैं। मतदान 8 फरवरी को होगा। मतगणना 11 फरवरी को होगी।

दिल्ली में पेट्रोल आया 75 रुपए लीटर से नीचे, लगातार 5वें दिन भी घटे दाम

0

[object Promise]

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में उपभोक्ताओं को सोमवार को लगातार पांचवें दिन राहत मिली। तेल विपणन कंपनियों ने फिर पेट्रोल के दाम में 11 से 12 पैसे जबकि डीजल के दाम में 19 से 20 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव 75 रुपये प्रति लीटर से नीचे आ गया है। लगातार पांच दिनों की कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल 72 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है और डीजल का दाम भी 80 पैसे प्रति लीटर कम हो गया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम घटकर क्रमश: 74.98 रुपये, 77.58 रुपये, 80.58 रुपये और 77.89 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

वहीं, चारों महानगरों में डीजल की कीमत भी घटकर क्रमश: 68.26 रुपये, 70.62 रुपये, 71.57 रुपये और 72.13 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

पेट्रोल के दाम में सोमवार को दिल्ली और कोलकाता में 11 पैसे जबकि मुंबई में 10 पैसे और चेन्नई में 12 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई। वहीं, डीजल का दाम फिर दिल्ली और कोलकाता में 19 पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में 20 पैसे प्रति लीटर कम हो गया है।

बिहार में जीर्णोद्घार होगा 33 हजार से अधिक तालाबों का

0

[object Promise]

पटना। गर्मियों में कई क्षेत्रों में पेयजल की समस्या के मद्देनजर बिहार सरकार ने भूजल स्तर में सुधार के लिए अब तालाबों के संरक्षण का काम प्रारंभ कर दिया है। राज्य सरकार ने जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक एक लाख, 33 हजार 342 तालाबों की पहचान की है, जिनके पर्यवेक्षण का काम जारी है। इस बीच सरकार ने फैसला किया है कि वह उन सभी 33 हजार से अधिक तालाबों का जीर्णोद्घार करवाएगी।

इस अभियान को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री विशेष रूप से चिंतित हैं और वह पूरे राज्य में यात्रा कर लोगों को जल संरक्षण के लिए जागरूक कर रहे हैं।

आधिकरिक सूत्रों के मुताबिक, 33342 तालाबों की साफ-सफाई और उड़ाही का काम किया जाना है। अभियान की नोडल एजेंसी ग्रामीण विकास विभाग ने जिला अधिकारियों को जल्द ही अन्य तालाबों और पोखरों की पहचान करने के निर्देश दिए हैं।

पर्यवेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक, 33342 तालाबों में से 30 हजार से अधिक तालाबों में पानी पाया गया है, जबकि 13 हजार ऐसे तालाब भी सामने आए हैं, जिनपर अतिक्रमण है। इनमें 2354 तालाबों पर स्थायी अतिक्रमण हुआ है।

सूत्रों का कहना है कि सबसे अधिक रोहतास जिले में 1188 तालाबों पर अतिक्रमण की बात सामने आई है।

उल्लेखनीय है कि सरकार ने पिछले वर्ष अक्टूबर माह में जल-जीवन-हरियाली अभियान की शुरुआत की, जिसका लक्ष्य इन तालाबों को अतिक्रमण से मुक्त कराना और इनका जीर्णोद्घार भी कराना है। इसके अलावा नए सिरे से तालाबों की खुदाई भी होनी है। राज्य सरकार ने इस अभियान के लिए अगले तीन साल में 24 हजार 524 करोड़ रुपये की राशि खर्च करने का लक्ष्य रखा है।

इस अभियान के तहत पूरे राज्य के स्थानीय प्रशासन ने अभी तक 1,33,342 तालाबों का पता लगाया है। प्रशासन ने अब तक 98 हजार तालाबों का निरीक्षण किया है, जिनमें से सिर्फ 30,970 तालाबों में ही समुचित जलराशि मिली। हालांकि अभी लगभग 35 हजार तालाबों का निरीक्षण किया जाना है।

बहरहाल, सरकार ने अभी 33 हजार से अधिक तालाबों के जीर्णोद्घार की योजना बनाई है, जिनके जल संचय की स्थिति बहुत नाजुक है। इनमें से 16 हजार से अधिक तालाबों की उड़ाही मशीनों की मदद से होगी और शेष 17 हजार तालाबों की उड़ाही परंपरागत तरीके से की जाएगी।

गति दें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को: राकेश कुमार प्रजापति

0

[object Promise]

धर्मशाला। उपायुक्त कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति ने कहा कि बेटे और बेटियों के बीच भेदभाव की मानसिकता में सकारात्मक बदलाव लाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वे आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में ‘‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’’ योजना के कार्यान्वयन के संदर्भ में आयोजित जिला टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जिला स्तर में लैंगिक असंतुलन को दूर करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता से कार्य करने के साथ-साथ लड़कियों की शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर भी जागरुकता पर बल दिया गया है। उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’’ अभियान के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए सभी सदस्यों से पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने अभियान की सफलता के लिए ग्राम स्तर पर लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया।

20 से 26 जनवरी तक मनाया जाएगा ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ सप्ताह: उपायुक्त ने कहा कि ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला कांगड़ा में 20 से 26 जनवरी, 2020 तक ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के दौरान विभिन्न गतिविधियों, कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
उपायुक्त ने कहा कि 20 जनवरी को ज़िला मुख्यालय के अतिरिक्त खंड स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ संकल्प को लेकर शपथ दिलाई जाएगी।
अभियान के दूसरे दिन 21 जनवरी को प्रभात फेरी के साथ रैली भी आयोजित की जाएगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशावर्कर घर-घर जाकर लोगों को महिलाओं तथा बेटियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे जागरुक करेंगे। 22 जनवरी को कार्यक्रम के दौरान जिला में छठी से नवीं कक्षा के बच्चों के लिए पोस्टर व नारा-लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाएगा। जिसमें जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले बच्चों को 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।
अभियान के चौथे दिन 23 जनवरी को सामुदायिक बैठकें भी की जाएंगी, जिसमें गांव के धार्मिक नेताओं को शामिल किया जाएगा और गांव के लोगों को शामिल किया जाएगा। स्थानीय चैंपियन की पहचान कर उन्हें जागरुकता कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा।
पांचवें दिन 24 जनवरी को नुकक्ड़ नाटक, फिल्म शो, फोक मीडिया तथा कठपुतली शो के माध्यम से भी लोगों को जागरुक किया जाएगा। इसी दिन स्थानीय एफएम तथा सामुदायिक रेडियो के माध्यम से लोगों को जागरुक करने के लिए संदेश प्रसारित किए जाएंगे। बेटी के जन्म पर उसके माता-पिता का अभिनंदन करने के साथ-साथ बेटियों के नाम पौधरोपण किया जाएगा। अभियान के छठे दिन 25 जनवरी को भू्रण हत्या की रोकथाम पर टॉक-शो, स्वास्थ्य, खान-पान के अतिरिक्त महिलाओं के कल्याण के लिए विभिन्न कानूनों और अधिनियमों पर व्याख्यान, पीएनडीटी एक्ट से जुड़े कानूनी मामलों के सम्बंध में भी जानकारी मुहैया करवाई जाएगी।
उत्सव के समापन पर 26 जनवरी को ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ मुहिम समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि हर ब्लॉक में एक स्थानीय चैंम्पियन बनाया जाएगा जिन्होंने अपने क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है, उन्हें 26 जनवरी को जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।
24 जनवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय बालिका दिवस:
उपायुक्त ने कहा कि 24 जनवरी, 2020 को राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के त्रिगर्त सभागार में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य लड़कियों को समान अधिकार देने से सम्बन्धित है।
इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी रणजीत कुमार ने बैठक का संचालन किया तथा ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’’ अभियान के तहत जिला में उठाए गए कदमों के बारे विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने लोगों की सोच में सकारात्मक बदलाव लाने तथा बेटा-बेटी में भेदभाव की मानसिकता को दूर करने हेतु अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।
इस अवसर पर एडीएम मस्त राम भारद्वाज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन गुप्ता, सचिव जिला सेवा प्राधिकरण अनिल मंडयाल, उपनिदेशक प्राथमिक शिक्षा राज कुमार शर्मा, जिला पंचायत अधिकारी अश्वनी शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

[object Promise]