[object Promise]
श्रीनगर। सुरक्षा बलाें को आज बड़ी सफलता मिली है। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों ने आतंकियों से हुई मुठभेड़ में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। अभी भी सुरक्षा बल पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
सोमवार सुबह ही सेना की 55 राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल टीम को वाची में आतंकवादियों के होने की सूचना मिल गई थी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, सर्च ऑपरेशन के दौरान एक रिहायशी घर से आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी है। इसके बाद चले एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है।
[object Promise]
