बिजनेसजयमाल के समय पहुँचकर प्रेमिका ने रुकवाई शादी, युवक पहले से ही...

जयमाल के समय पहुँचकर प्रेमिका ने रुकवाई शादी, युवक पहले से ही शादी कर रखा था युवती से

रिपोर्ट-नितीश कुमार

जिला – पटना

पालीगंज अनुमंडल के सिगोडी थाने के क्षेत्र  मुरारचक गाँव में  जहा भीम यादव की सुपुत्री कुमारी पिंक्की की शादी के लिए बारात पालीगंज थाने के सियारामपुर गाँव से संजय यादव के पुत्र अनिल कुमार की बारात धूमधाम से मुरारचक  गई थी, लेकिन नाटकीय ढंग से यह शादी लड़की के दावेदारी के बाद पुलिस ने रुकवा दिया l फिर आज सुबह वही लड़की   कुमारी पिंकी  से  लड़के के छोटे भाई से  शादी करवाई गई और बारात की इज्जत बचाई गई l जानकारी के अनुसार पालीगंज थाने के  सड़सी गाँव के एक लड़की से सियामपुर गाँव के लड़का के बीच काफी दिनों से  प्रेम चल रहा था,इसी बीच प्रेम प्रसंग इतना परवान चढ़ा की दोनों एक दूसरे के बगैर एक पल जीना मुश्किल होने लगा, जीने मरने की एक साथ  कसमे लगे दोनों ने मजबूर होकर शादी रचा लिया और पिछले एक साल से दिनों पति पत्नी के रूप मे चोरी छिप्पे या खुलेयाम रहने लगे l इसी बीच लड़के पर उसके परिजनों ने शादी के लिए दबाव डालते हुए शादी करने को मजबूर कर दिया l बीते कल 15 जून को लड़के की शादी थी जिसके बारात मुरारचक गाँव गई थी l जैसे ही लड़की की यह बात पता चली की आज बारात गई वह सिगोड़ी थाने पहुँचकर पुलिस को सबकुछ बताते हुए यह शादी को तत्काल रुकवाने की आग्रह किया l उक्त लड़की के दावे और उसके द्वारा शादी की अनेकों तस्वीरें पेश करने के बाद पुलिस भी विवश होकर लड़की के साथ दिया l और दलबल के साथ पुलिस पहुँचकर इस शादी रोकवा दिया l सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त लड़के ने भी लड़की के दावे को सही बताते हुए माना की हमलोग बिगत एक साल शादी कर पति पत्नी के रूप मे एक साथ रह रहे है l लेकिन परिजनों के दबाव के आगे हम विवश होकर शादी करने मजबूर हो गए थे l

Hot this week

Related Articles

Popular Categories