प्रदेशहसौद- बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकर के विरोध में प्रदर्शन

हसौद- बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकर के विरोध में प्रदर्शन

ब्लॉक काँग्रेस कमेटी हसौद के द्वारा प्रदेश काँग्रेस कमेटी के निर्देश व जिला काँग्रेस कमेटी के निर्देशन पर ब्लॉक अध्यक्ष कुशल कश्यप की अगुवाई में लाउडस्पीकर के साथ गाँव गाँव के जनमानस को केंद्र सरकार की गलत निति के कारण लगातार बढ़ रही पेट्रोल,डीजल,रसोई गैस,इत्यादि के महंगाई के संबंध में जानकारी देते हुए केंद्र सरकार पर तंज कसते हुये ब्लाक अध्यक्ष कुशल कश्यप ने कहा कि जो पार्टी,सब का साथ सबका विकास का नारा लेकर झूठे वादों के साथ केंद्र में बैठी है वही केंद्र की सरकार अब पूंजी पतियों के साथ,और देश की जनता का विनाश करने पर तुली है,केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आज देश चिन्हित पूंजीपतियों को छोड़कर सभी वर्ग के लोग त्रस्त हैं,और मोदी व उनकी जुमलेबाज मण्डली मस्त है। इस अवसर जिला संयुक्त महामंत्री मधुसूदन साहू,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुरेन्द्र भार्गव,उपाध्यक्ष द्वय शिव साहू,दादू राम सोनवानी,मिडिया प्रभारी दुजराम साहू,भगवानदीन भारद्वाज, स्माइल खान,रामजी साहू,शिव पटेल,संतोष कश्यप,डेविड रात्रे, युवा नेता मोहन धीरहे,शिव पटेल,नरेश चौहान,विजय कश्यप,राधेश्याम पटेल,देव यादव,मनोज साहू,वेद साहू,मनसा साहू,राधे साहू,राज सोनी सहित काँग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories