मनोरंजनयुजवेंद्र चहल के साथ सगाई की तस्वीरें शेयर कीं धनश्री वर्मा ने...

युजवेंद्र चहल के साथ सगाई की तस्वीरें शेयर कीं धनश्री वर्मा ने शादी के बाद

[object Promise]

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और फेमस यूट्यूबर और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा शादी के बंधन में बंध गए हैं। 22 दिसंबर को धनश्री और युजवेंद्र ने शादी कर ली, जिसकी फोटोज़ सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। धनश्री और युजवेंद्र ने बड़े गुपचुप तरीके से शादी की। लोगों को उनकी शादी के बारे में तब पता तब चला चब धनश्री और युजवेंद्र ने ख़ुद शादी की फोटोज़ अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। उनकी शादी में  केवल कुछ ख़ास लोग ही शामिल हुए थे। शादी के बाद क्रिकेटर और यूट्यूबर को फैंस की तरफ से ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं।

अब शादी के बाद धनश्री ने अपनी सगाई की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन फोटोज़ में युजवेंद्र धनश्री के हाथों में अंगूठी पहनाते हुए नज़र आ रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो में दोनों अपनी-अपनी अंगूठी दिखाते हुए काफी खुश दिख रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए दोनों ने कैप्शन में लिखा है, ‘सब कुछ बहुत खूबसूरत था… इंगेजमेंट डे’।

इन फोटोज़ के अलावा भी धनश्री और युजवेंद्र की इंगेजमेंट डे की कई फोटोज़ शोशल मडिया पर वायरल हो रही हैं जो उनके इंस्टाग्राम फैन पेज पर शेयर की गई हैं। इन फोटोज़ में नज़र आ रहा है कि अपनी इंगेजमेंट पर धनश्री और युजवेंद्र ने एक ही रंग का आउटफिट कैरी किया था। जहां धनश्री ने क्रीम कलर का लहंगा पहना था जिस पर ब्लू रंग की एम्ब्रॉइड्री हुई थी, वहीं युजवेंद्र ने ब्लू रंग का कुर्ता पहना था जिसके साथ उन्होंने क्रीम कलर की जैकेट कैरी की थी। इन दोनों में दोनों काफी अच्छे लग रहे हैं।

इससे पहले धनश्री और युजवेंद्र ने अपनी शादी की फोटोज़ इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। इन फोटोज में साथ में बैठे नज़र आ रहे थे। धनश्री ने अपने शादी में जहां लाल रंग का लहंगा पहना था तो वहीं युजवेंद्र ने शादी में क्रीम कलर की शेरवानी पहनी थी।

आपको बता दें धनश्री और चहल की इसी साल अगस्त में रोका सेरेमनी हुई थी। 8 अगस्त को धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम पर रोका सेरेमनी की फोटोज़ शेयर की थीं जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories