खेलराउरकेला में बनेगा भारत का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम

राउरकेला में बनेगा भारत का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम

[object Promise]

भुवनेश्वर| ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के राउरकेला में देश का सबसे बड़ा और विश्व स्तरीय हॉकी स्टेडियम बनाए जाने की गुरुवार को घोषणा की। करीब 20,000 दर्शकों की क्षमता वाले इस हॉकी स्टेडियम में 2023 में होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप के मैच खेले जाएंगे। इसके अलावा भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में हॉकी विश्व कप के मैचों का आयोजन होगा।

इस स्टेडियम का निर्माण राउरकेला के बिजू पटनायक तकनीकी विश्वविद्यालय परिसर में 15 एकड़ भूमि में किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पटनायक ने एक वीडियो संदेश में कहा, “जैसा कि हम पहले ही यह घोषणा कर चुके हैं कि ओडिशा एक बार फिर से 2023 हॉकी विश्व कप के मैचों की मेजबानी करेगी। टूर्नामेंट के मैच भुवनेश्वर और राउरकेला में खेले जाएंगे।”

उन्होंने कहा, “भारतीय हॉकी को सुंदरगढ़ के योगदान के सम्मान के रूप में मैं घोषणा करता हूं कि हम राउरकेला में 20,000 दर्शकों की क्षमता वाले नया हॉकी स्टेडियम बनाएंगे।”

इस स्टेडियम में सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी। पटनायक ने कहा, ” मुझे उम्मीद है कि यह हॉकी स्टेडियम विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्टेडियमों में से एक होगा।”

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories