बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और फिल्मकार बोनी कपूर की लाडली जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. उन्होंने अपने शानदार काम से दुनियाभर के लोगों के दिलों में अपने लिए जगह बनाई है. अपनी फिल्मों के अलावा जाह्नवी अपने स्टाइल और दिलकश अंदाज को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. हालांकि, इस बार एक्ट्रेस का फैशन ही उन पर भारी पड़ गया.
दरअसल, इन दिनों जाह्नवी कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वहां मौजूद पैपराजी लगातार जाह्नवी का नाम पुकारते हुए उन्हें पोज देने के लिए कह रहे हैं.लेकिन एक्ट्रेस यहां काफी जल्दी में दिख रही हैं और वह बिना वहां रुके अपनी कार की ओर बढ़ने गईं. हालांकि, इस दौरान सभी की नजरें जाह्नवी की ड्रेस पर आकर टिक गई हैं.
एक्ट्रेस ने यहां काफी छोटी सी ड्रेस पहनी है. ऐसे में वह खुद भी बार-बार इसे ठीक कर रही हैं. अब जाह्नवी की इसी ड्रेस के कारण कई सोशल मीडिया यूजर्स एक्ट्रेस से नाराज हो गए हैं और उन्हें ट्रोल करने लगे हैं. वीडियो पर कमेंट करते हुए कई लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर किया है.
ऐसे में एक यूजर ने लिखा, ‘बेचारी लड़की, वह अपनी पैंट्स पहनना भूल गई.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘उन्हें अपना वॉरड्रॉब बदलने की जरूरत है.’ जाह्नवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस समय उनके पास कई फिल्में रिलीज की कतार में हैं. कुछ समय पहले ही उनकी अगली फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ का ऐलान हुआ है. इसके अलावा वह जल्द ही करण जौहर की ‘दोस्ताना 2’, ‘गुड लक जेरी’, ‘बॉम्बे गर्ल’ और ‘मिली’ में भी नजर आने वाली हैं. फैंस उन्हें एक बार फिर पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं.

