रानी चटर्जी भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री हैं। एक दशक से ज्यादा के करियर में रानी चटर्जी ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. ऐसे में यूपी से लेकर बिहार तर रानी की शानदार फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है। उन्होंने अब तक एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। रानी चटर्जी ने अपनी लोकप्रियता के चलते अब हिन्दी और साउथ की फिल्मों में भी नजर आने लगी हैं।
सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। इतना ही बल्कि रानी चतर्जी भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस में से एक हैं।
रानी चटर्जी हमेशा अपनी हॉट अदाओं से भोजपुरी सिनेमा की क्वीन भी कही जाती हैं। रानी चटर्जी भोजपुरी की ऐसी अदाकारा हैं जिन्हें उनकी हॉटनेस की वजह से भी पहचाना जाता है।
लेटेस्ट वीडियो में रानी चटर्जी ब्लू कलर की साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने खुले बाल रखकर अपने लुक को पूरा किया है।
रेड लिप्स्टिक ने एक्ट्रेस की खूबसूरती में चार चांद लगा दिया है। इतना ही नहीं बल्कि रानी चटर्जी ने अपना वेट काफी कम किया है।
यही कारण है कि वो पहले से ज्यादा फिट और खूबसूरत लगने लगी हैं. रानी चटर्जी ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत ससुरा बड़ा पैसा वला से की थी। इस फिल्म में उनके साथ मनोज तिवारी नजर आए थे।

