मनोरंजनकपिल शर्मा किसानों के समर्थन में उतरे, यूजर ने की ट्रोल करने...

कपिल शर्मा किसानों के समर्थन में उतरे, यूजर ने की ट्रोल करने की कोशिश तो,,,

[object Promise]

केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों को बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स का भी साथ मिला है। कई सेलेब्स अब तक किसानों के सपोर्ट में ट्वीट कर चुके हैं। इसी सिलसिले में हाल ही में फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी ट्वीट किया, लेकिन उन्हें एक यूज़र ने ट्रोल कर दिया। यूज़र ने सिर्फ कपिल को ट्रोल किया, बल्कि काफी बदतमीज़ी भरा ट्वीट किया। लेकिन यूज़र की बदतमीज़ी पर कपिल भी चुप नहीं बैठे उन्होंने भी ट्रोलर को बड़े ही अदब से जवाब दिया।

दरअसल, किसानों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन करते हुए कपिल ने ट्वीट किया, ‘किसानों के मुद्दे को राजनीतिक रंग ना देते हुए बातचीत से इस मसले का हल निकालना चाहिए। कोई भी मुद्दा इतना बड़ा नहीं होता के बातचीत से उसका हल ना निकले। हम सब देशवासी किसान भाइयों के साथ हैं। यह हमारे अन्नदाता हैं। #farmers’। कपिल के इस ट्वीट में यूज़र ने बदतमीज़ी भरे लहज़े में ट्वीट कमेंट किया, ‘कॉमेडी कर चुप चाप, राजनीति करने की कोशिश मत कर ज्यादा किसान हितैशी बनने की कोशिश मत कर, जो काम तेरा है उस पर फोकस रख’।

यूज़र के इस कमेंट को पढ़कर किसी को भी गुस्सा आ जाएगा, लेकिन कपिल ने बढ़े ही धैर्य के साथ जवाब देते हुए लिखा, ‘भाई साहब मैं तो अपना काम कर ही रहा हूं, कृपया आप भी करें, देशभक्त लिखने से कोई देशभक्त नहीं हो जाता, काम करें और देश की तरक़्क़ी में योगदान दें। 50 rs का रीचार्ज करवा के फ़ालतू का ज्ञान ना बांटे। धन्यवाद #JaiJawanJaiKissan’।

कपिल के अलावा कई सेलेब्स ने किसानों के विराध प्रदर्शन का समर्थन करते हुए ट्वीट किया है। फेमस पंजाबी सिंगर गुरू रंधावा ने लिखा, ‘सरकार को किसानों के साथ बैठकर इस बिल पर चर्चा करनी चाहिए। हम सब किसान परिवारों से आते हैं। मैं हमारे किसान परिवारों के समर्थन में खड़ा हूं। भगवान हमारे किसानों की रक्षा करे’।

फेमस पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘बाबा भली करे’।

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मतोंडर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘अन्नदाता सुखी भव:’।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories