राष्ट्रीयPaytm Money : इससे भी किया जा सकता है कंपनियों के IPOs...

Paytm Money : इससे भी किया जा सकता है कंपनियों के IPOs में इंवेस्ट, निवेशकों को मिलती हैं ये सुविधाएं

[object Promise]

नई दिल्ली, पीटीआइ। फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी से जुड़ी कंपनी Paytm ने सोमवार को कहा कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी Paytm Money निवेशकों को इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPOs) में निवेश की सुविधा उपलब्ध कराएगी। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस कदम से खुदरा निवेशकों को पैसे बनाने के अवसर को भुनाने में काफी आसानी होगी क्योंकि वे Paytm Money के जरिए तेजी से आगे बढ़ रही कंपनियों के IPO के लिए आसानी से अप्लाई कर पाएंगे। इस बयान में कहा गया है कि कंपनी ने IPO अप्लीकेशन के प्रोसेस को पूरी तरह डिजिटल और सहज बनाया है। इससे खुदरा निवेशक आसानी से पब्लिक ऑफर के लिए अप्लाई कर पाएंगे और यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नए फीचर्स ऐड कर पाएंगे।

[object Promise]
अपने निवेशकों को बैंक अकाउंट से लिंक UPI ID के जरिए सभी लेटेस्ट IPOs के लिए तत्काल अप्लाई करने की सुविधा देता है। इससे आवेदन की प्रक्रिया को जल्द-से-जल्द पूरा करने में मदद मिलती है।

कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ”इस सेवा की शुरुआत के पहले साल में एप्लीकेशन मार्केट में कंपनी ने 8-10 फीसद की हिस्सेदारी हासिल करने का लक्ष्य रखा है।”

Paytm Money अपने निवेशकों को बैंक अकाउंट से लिंक UPI ID के जरिए सभी लेटेस्ट IPOs के लिए तत्काल अप्लाई करने की सुविधा देता है। इससे आवेदन की प्रक्रिया को जल्द-से-जल्द पूरा करने में मदद मिलती है। यह प्लेटफॉर्म आईपीओ विंडो के अंतर्गत की गई बिडिंग में बदलाव, कैंसल करने और पुनः अप्लाई करने की सुविधा देता है।

Paytm Money के सीईओ वरुण श्रीधर ने कहा, ”भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम में कैपिटल मार्केट में प्रवेश की इच्छा बलवती हो रही है। अब ज्यादा संख्या में कंपनियां पब्लिक लिस्टिंग के जरिए धन जुटाना चाह रही हैं। इसी तरह निवेशक भी अपने पोर्टफोलियो को और व्यापक बनाने की कोशिशों में लगे हैं।”

उन्होंने कहा कि इससे बड़ा अवसर पैदा हुआ है और कंपनी अपने देश के लोगों के लिए प्रोसेस को अधिक एक्सेसेबल बनाने में लगी है।

स्टॉक एक्सचेंज पर उपलब्ध आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि 2020 में 12 इनिशियल पब्लिक ऑफर के जरिए कंपनियों ने 25,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories